फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Pollution: दिल्ली- एनसीआर की सेहत में सुधार नहीं, लगातार 'जहरीली' हो रही है हवा

Sun, 06 Nov 2022 09:26 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Nov 2022 09:26 AM IST
सार

हर पांच में से चार परिवार इसकी चपेट में आ गए हैं। बाकी जो बचे हैं, उनमें भी लक्षण दिखने लगे हैं। नोएडा में आज सवेरे 349 AQI (बहुत खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
Delhi Pollution The health of Delhi-NCR is not improving the air is getting poisonous continuously
जहरीली हुई हवा - फोटो : फाइल फोटो

जहरीली हवा से दिल्ली एनसीआर की सेहत ठीक नहीं है। रविवार यानी आज पूरे दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में जहां AQI 339 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में AQI 349 (बहुत खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया। इसी प्रकार गुरुग्राम में भी AQI 304 (बहुत खराब) रही। यह जानकारी सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने दी है। सफर की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है। 


 
 

Delhi Pollution The health of Delhi-NCR is not improving the air is getting poisonous continuously
जलती पराली - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली की जहरीली हवा अब लोगों के स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि उनके रोजगार पर भी असर डालने लगी है। राजधानी के आस-पास के जिलों में जलाई जा रही पराली से दिल्ली में AQI सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया है।आज सवेरे दिल्ली का समग्र एक्यूआई 339 दर्ज किया गया। 
Delhi Pollution The health of Delhi-NCR is not improving the air is getting poisonous continuously
नोएडा में प्रदूषण ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण घातक रूप लेता जा रहा है। इस प्रदूषण की वजह से यहां सांस के मरीजों की तादात तेजी से बढ़ रही है। हर पांच में से चार परिवार इसकी चपेट में आ गए हैं। बाकी जो बचे हैं, उनमें भी लक्षण दिखने लगे हैं। नोएडा में आज सवेरे 349 AQI (बहुत खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Pollution The health of Delhi-NCR is not improving the air is getting poisonous continuously
जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

डीजल जलने से होने वाले प्रदूषण से लंग्स कैंसर होने का खतरा रहता है। प्रौढ़ व बुजुर्ग आयु वर्ग के लोग इसमें आसानी से शिकार हो सकते हैं। ऐसा उन क्षेत्रों में ज्यादा दिखाई देता है जहां इसका एक्सपोजर ज्यादा है। कैंसर रिसर्च यूके का अध्ययन बताता है कि फेफड़ों के 10 कैंसरों में से एक कैंसर प्रदूषण से सकता है। गुरुग्राम में AQI 304 (बहुत खराब) रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली नोएडा के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम की हवा भी बहुत बुरी श्रेणी में है

विज्ञापन
Delhi Pollution The health of Delhi-NCR is not improving the air is getting poisonous continuously
दिल्ली की हवा और हुई जहरीली - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की हवा में घुले और निगरानी केंद्रों की पकड़ में नहीं आने वाले अदृश्य प्रदूषक शरीर पर घातक वार कर रहे हैं। यह इतने महीन हैं कि शरीर की पहली छलनी (फेफड़ों) भी इनको नहीं पकड़ पाती। नतीजतन दिल से होते हुए यह खून में घुल जाते हैं। खास बात यह कि वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों से भी अभी निगरानी संभव नहीं है। इसका आकार पीएम2.5 से कम रहता है। आकलन न हो पाने से इससे बचाव के तरीकों पर खास ध्यान एजेसियों का नहीं जाता है। विशेषज्ञ इसे अदृश्य लेकिन सबसे घातक प्रदूषक मान रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed