फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल दहला देने वाला खुलासा: एक दिन पहले ही की थी बच्ची की हत्या, फिर इतने घंटे किया सुलाने का नाटक, ऐसे खुला पूरा मामला

Wed, 23 Mar 2022 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Mar 2022 08:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mother Killed Daughter innocent girl murdered a day before by putting it in washing machine
Delhi Mother Killed Daughter - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में माइक्रोवेव ओवन में बच्ची अनन्या कौशिक (करीब दो महीने) का शव मिलने के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी मां डिंपल कौशिक ने चलती वाशिंग मशीन में मासूम को डालकर उसकी हत्या की थी। हत्या एक दिन पहले की थी और बच्ची के शव को 16 घंटे पलंग पर लिटाकर रखा था। राज खुलने के डर से बच्ची के शव को करीब एक घंटे पहले ओवन में छिपा दिया था। ये खुलासा होने के बाद मालवीय नगर पुलिस ने आरोपी मां डिंपल कौशिक को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि बच्ची की हत्या मुंह दबाकर की गई है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। 
Delhi Mother Killed Daughter innocent girl murdered a day before by putting it in washing machine
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल दूसरा बच्चा लड़की होने से परेशान थी, इसलिए उसने बच्ची की हत्या की है। 
Delhi Mother Killed Daughter innocent girl murdered a day before by putting it in washing machine
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल ने 20 मार्च को करीब 12 बजे बच्ची को चलती वाशिंग मशीन में डाल दिया था। बच्ची की जब मौत हो गई तो उसने बच्ची को पलंग पर लाकर लिटा दिया था और कंबल से ढक दिया था। हालांकि आरोपी डिंपल का कहना है कि वाशिंग मशीन में बच्ची गिर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mother Killed Daughter innocent girl murdered a day before by putting it in washing machine
मृत नवजात की दादी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसके इस बयान पर विश्वास नहीं कर रही है। परिजनों ने बच्ची के बारे में कई बार पूछा तो उसने हर बार बताया कि बच्ची सो रही है। उसे लगा कि राज खुल जाएगा तो उसने 21 मार्च को शाम चार बजे बच्ची के शव को माइक्रोवेव ओवन में छिपा दिया था। 
विज्ञापन
Delhi Mother Killed Daughter innocent girl murdered a day before by putting it in washing machine
मृत नवजात की दादी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और उलटी करने पर चार वर्षीय बेटे को पीटने लगी। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर गुलशन कौशिक, उसका छोटा भाई व गुलशन की मां पहली मंजिल पर गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed