फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल: बेबस मरीजों की गुहार, डॉक्टर साहब एक बार कर दो उपचार, देखें बेबसी की तस्वीरें

Wed, 22 Dec 2021 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Dec 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Doctors strike continues for the fifth day treatment is not available in hospitals see photos
Doctors Strike In Delhi - फोटो : अमर उजाला
नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के खिलाफ राजधानी में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान इलाज पाने के लिए मरीज बेबस हो गए। वह डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे कि साहब एक बार उपचार कर दीजिए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। हड़ताल की वजह से अब तक कई बड़े अस्पतलों नियमित सर्जरी भी प्रभावित हुई हैं। पिछले पांच दिनों में लगभग तीन हजार से ज्यादा ऑपरेशन रद्द करने पड़ गए हैं। मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में वरिष्ठ डॉक्टर दिखाई दिए लेकिन बेड खाली पड़े रहे क्योंकि डॉक्टरों की संख्या बहुत कम थी। इमरजेंसी के अंदर और बाहर दोनों जगह मरीजों की संख्या कम थी। मुरादाबाद निवासी सतपाल सिंह को ब्लॉकेज बताया था और एक महीने पहले उन्हें मंगलवार को आने के लिए कहा था लेकिन हड़ताल के चलते उनकी एंजियोग्राफी नहीं हो सकी।
Delhi Doctors strike continues for the fifth day treatment is not available in hospitals see photos
Doctors Strike In Delhi - फोटो : अमर उजाला
सतपाल के बेटे उन्हें हड़ताल खत्म होने तक दिल्ली में ही रखेंगे। उनका कोई रिश्तेदार दिल्ली में नहीं है। ऐसे में वे कोई धर्मशाला या रैनबसेरे में रुकने का विचार कर रहे हैं। 
 
Delhi Doctors strike continues for the fifth day treatment is not available in hospitals see photos
Doctors Strike In Delhi - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम रही। यहां कुछ बच्चों को तो इमरजेंसी के अंदर बुला लिया था लेकिन कुछ को वापस भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Doctors strike continues for the fifth day treatment is not available in hospitals see photos
Doctors Strike In Delhi - फोटो : अमर उजाला
हड़ताल के चलते हिंदूराव अस्पताल, संजय गांधी आदि अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। एम्स में भी मरीजों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। 
 
विज्ञापन
Delhi Doctors strike continues for the fifth day treatment is not available in hospitals see photos
Doctors Strike In Delhi - फोटो : अमर उजाला
यहां डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी में आने वाले गम्भीर मरीजों की संख्या बढ़ी है इससे उनके काम का समय भी कई घण्टों तक बढ़ा दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed