फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद रामस्वरूप मौत मामला : एक पड़ोसी ने एमपी को लेकर बताई हैरान करने वाली बात, जांच की हो रही मांग

Thu, 18 Mar 2021 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Mar 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
BJP MP ram swaroop death case everyone astonished over his death demanding
भाजपा अध्यक्ष नड्डा सांसद शर्मा की पत्नी से मिले - फोटो : अमर उजाला

मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस आत्महत्या के पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को शर्मा के घर पर शव के साथ कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि वह शर्मा के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों को टटोलेगी। वहीं उनके एक पड़ोसी ने उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो बार-बार ये सोचने को मजबूर करती हैं कि क्या सच में सांसद शर्मा ने आत्महत्या की....

BJP MP ram swaroop death case everyone astonished over his death demanding
राम स्वरूप शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कारण पता नहीं लगने से हर कोई हैरान-
सांसद की मौत के बाद उनके मंडी स्थित झलवान गांव से काफी लोग गोमती अपार्टमेंट पहुंच गए थे। उनके गांव में पड़ोस में रहने वाले व दिल्ली में वसंतकुंज में रहने वाले देवराज ने बताया कि वह सांसद महोदय से दो दिन पहले मिले थे। उनके आवास में बैठकर चाय पी थी। हालांकि उनसे ज्यादा बात नहीं हुई थी। संसद जाने की बात कहकर वह चले गए थे। पर बातों से ऐसा नहीं लगा था कि वह परेशान थे। वह सांसद के परिजनों के संपर्क में हैं। वह इस बात से परेशान हैं कि सांसद ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया। देवराज का कहना है कि उन्हें कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है। 

BJP MP ram swaroop death case everyone astonished over his death demanding
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सांसद शर्मा को श्रद्धांजलि - फोटो : पीटीआई

सांसद के मौत मामले की जांच होनी चाहिए-
वैसे तो सांसद दिल्ली स्थित सरकारी आवास में कम रहते थे। वह संसद सत्र के समय ही दिल्ली आते थे। दिल्ली स्थित सरकारी आवास के पड़ोस में रहने वाले अन्य सांसद व यहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि सांसद महोदय जब भी मिलते थे वह हाल-चाल पूछते थे। बी-403 में रहने वाले बाराबंकी यूपी से सांसद उपेन्द्र रावत ने बताया कि आते-जाते  सीढ़ियों व लिफ्ट में रामस्वरूप शर्मा से मुलाकात होती थी। उपेन्द्र रावत ने कहा, सांसद के मौत मामले की जांच होनी चाहिए कि ऐसी क्या परिस्थितियां थीं कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। रामस्वरूप का जाना देश व भाजपा के लिए क्षति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP ram swaroop death case everyone astonished over his death demanding
भाजपा अध्यक्ष नड्डा सांसद शर्मा की पत्नी से मिले - फोटो : पीटीआई

हिमाचल सदन में शव रखा गया-
नई दिल्ली जिला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सांसद के शव को हिमाचल सदन में श्रृद्धांजलि के लिए रखा गया। यहां पर कई भाजपा नेताओं ने आकर उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजन शव को लेकर मंडी रवाना हो गए थे।

सांसद के शव का मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम-
सांसद रामस्वरूप शर्मा के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक मेडिकल बोर्ड ने किया है। उनके बेटे शांतिस्वरूप शर्मा ने मोर्चरी में जाकर अपने पिता के शव की पहचान की और जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर किए। उनकी पत्नी चंपा शर्मा भी बुधवार शाम को दिल्ली पहुंच गई थीं। अस्पताल आने के बाद वह हिमाचल भवन चली गई थीं। इसके बाद डॉ. शालिनी गिरधर, डॉक्टर विनोद और डॉ. अभिषेक शर्मा के मेडिकल बोर्ड ने सांसद के शव का पोस्टमार्टम किया। सांसद के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। 

विज्ञापन
BJP MP ram swaroop death case everyone astonished over his death demanding
राम स्वरूप शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई-
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से पहले सांसद रामस्वरूप शर्मा के शव का कोरोना टेस्ट कराया गया। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांसद ने मंडी में 13 मार्च को कोरोना टीका लगवाया था। इसके बाद संसद में जाने से पहले भी उनका कोरोना टेस्ट हुआ था।

रामस्वरूप शर्मा को सादगी के लिए जाना जाता था-
रामस्वरूप शर्मा वर्ष 2014 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद वर्ष 2019 में एक बार फिर से चुनाव जीतकर वह सांसद बने थे। आरएसएस की बैकग्राउंड से आने वाले रामस्वरूप शर्मा को उनकी सादगी के लिए जाना जाता था।

संसदीय समिति का हिस्सा भी थे-
वर्ष 1958 में हिमाचल प्रदेश के मंडी में जन्मे सांसद रामस्वरूप शर्मा विदेश मामलों की संसदीय समिति का भी हिस्सा थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन विवाहित बेटे हैं। तीनों बेटे अच्छी तरह सेटल हैं। तीनों बेटों का एक-एक बच्चा है। बीच वाले बेटे की बेटी है। बीते महीने ही दादर एवं नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव भी मरीन ड्राइव के पास एक होटल से मिला था। पुलिस ने उनकी खुदकुशी करने की आशंका जताई थी। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed