{"_id":"60567cf38ebc3e591008582e","slug":"a-crow-saved-the-life-of-a-parrot-trapped-in-the-mange","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौए ने दिखाई चतुराई : मांझे में फंसे तोते की जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौए ने दिखाई चतुराई : मांझे में फंसे तोते की जान बचाई
संतोष कुमार, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 21 Mar 2021 04:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मांझे में फंसा तोता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाम करीब 5:25 बज रहे थे। अचानक से पक्षियों के शोर ने उद्योग मार्ग स्थित दफ्तर की नीरवता भंग कर दी। बरबस ही सबका ध्यान उसी तरफ खिंच गया, जहां से फड़फड़ाहट की आवाज आ रही थी। निगाहें खिड़की से बाहर पेड़ पर जा टिकीं। 30-40 कौओं का एक झुंड पेड़ के इर्द-गिर्द मंडरा रहा था, जबकि डालियों पर तोते बैठे थे। बारीकी से देखने पर पेड़ की टहनी से दूर हवा में एक तोता लटका दिखा। उसकी गर्दन महीन धागे में फंसी थी। इसके बाद पक्षियों की अफरातफरी की वजह समझ आई। संकट में फंसे तोते की जान बचाने के लिए सारे पक्षी एक साथ चिल्ला रहे थे।
2 of 5
मांझे में फंसा तोता
- फोटो : अमर उजाला
तोते की जान बचाने के लिए सबसे पहले एनडीएमसी को फोन किया गया, वहां से जवाब मिला कि वह सिर्फ श्वान बचाते हैं। पक्षियों के लिए पक्षी बचाव केंद्र पर संपर्क करना होगा, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। सलाह दमकल विभाग से संपर्क करने की भी दी गई, जहां से मदद की उम्मीद मिली। कनॉट प्लेस से उद्योग मार्ग के लिए उनकी टीम रवाना हो गई।
3 of 5
मांझे में फंसा तोता
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पक्षियों का जमावड़ा पेड़ के नजदीक जुट रहा था। हर पक्षी अपनी चोंच से मांझे को काटने की कोशिश करता दिखा। करीब बीस मिनट तक इनकी नाकाम कोशिश चलती रही। पक्षियों के शोर के बीच करीब 5:45 बजे एक कौआ डाल पर जा बैठा। कौए ने अपनी चतुराई दिखाई। अपनी चोंच को मांझे में फंसा लिया। कौए के अचानक नजदीक पहुंचने पर हवा में झूल रहा तोता घबराहट में उचक उठा। इससे वह डाल तक पहुंचने में कामयाब रहा। बावजूद इसके मांझा उसके गले में फंसा रहा। इससे पल भर में वह दुबारा लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मांझे में फंसा तोता
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ कौआ मांझे को अपनी चोंच में फंसाकर काटता रहा। पांच से सात मिनट बाद उसे कामयाबी मिल गई। इसके बाद दोनों हवा में फुर्र हो गए। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद तोते को जीवनदान मिला। फिर, बीच रास्ते से फायर विभाग की टीम को वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
मांझे में फंसा तोता
- फोटो : अमर उजाला
विकसित होने के प्रक्रिया में कौए ने अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल किया। इसी वजह से उसकी चतुराई के किस्से मशहूर हैं। अमूमन देखा गया है कि किसी भी तरह का संकट आने पर कौआ सबसे पहले सक्रिय होता है। इसकी वजह भी तुलनात्मक रूप से दूसरे पक्षियों से उसकी दिमागी तेजी है। इसी का नतीजा है कि वह अपनी समझदारी से एक परिंदे की जान बचा ले गया।- डॉ. फैय्याज खुदसर, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।