उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित यमकेश्वर के पंचूर गांव में जन्मे सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां बचपन की कई यादें हैं, जिन्हें याद कर आज यहां के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। आज उनके जन्मदिन पर उनके बारे में कई रोचक बातें पाठक जान सकेंगे।
हर बच्चे की तरह सीएम योगी आदित्यनाथ को भी बचपन में खूब डांट पड़ती थी। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भले ही अपराधी थर-थर कांपते हैं, लेकिन बचपन में वह भी किसी से बहुत डरते थे। वह योगी आदित्यनाथ को खेलने पर बहुत डांटते थे।
आज सीएम योगी के बचपन के किस्सों को याद कर वह कभी भावुक होते हैं तो कभी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उनके पास सीएम योगी के बचपन के कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें हर कोई जानने को आज उत्सुक है। वह बताते हैं कि यूपी जैसे बड़े राज्य के सीएम योगी बचपन में कैसे थे।
2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर में
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ को बचपना में अपने मामा कीर्ति सिंह से बहुत डांट खानी पड़ती थी।
3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सीएम योगी के बचपन की यादों को ताजा करते हुए मामा कीर्ति सिंह ने बताया कि वह अजय मोहन बिष्ट (सीएम योगी आदित्यनाथ) को अक्सर इस बात पर डांट दिया करते थे कि हर वक्त खेलना कूदना सही बात नहीं है।
4 of 5
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
5 of 5
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
जिन सीएम योगी को वह बचपन में कभी खेलने के लिए डांटते थे,आज उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम की कुर्सी पर बैठा देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।