फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wrestlers protest: हरिद्वार में गंगा तट पर हाथों में मेडल लेकर खूब रोए खिलाड़ी, लोग भी हुए भावुक, तस्वीरें

Tue, 30 May 2023 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 May 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers protest: Players Crying before throw medals in ganga in Haridwar Photos
हरकी पैड़ी पहुंचे पहलवान हुए भावुक - फोटो : अमर उजाला

महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न को लेकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में बहाने का एलान किया है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंचे हैं। 



Wrestlers protest: हरिद्वार पहुंचे पहलवान, गंगा में बहाएंगे ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते मेडल

खिलाड़ी अपने मेडल लेकर मालवीय घाट पास बैठ गए। इससे पहले पहलवान मेडल हाथों में लेकर रो पड़े। आसपास के कई लोगों की आंखें भी पहलवानों को देखकर नम हो गईं। दूसरी तरह भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 

Wrestlers protest: Players Crying before throw medals in ganga in Haridwar Photos
हरिद्वार पहुंचे पहलवान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

आंदोलनकारी पहलवानों के समर्थन में काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी हरिद्वार पहुंचे हैं। वहीं, पहलवानों के पहुंचते ही हरकी पैड़ी पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

Wrestlers protest: Players Crying before throw medals in ganga in Haridwar Photos
हरकी पैड़ी पहुंचे पहलवान हुए भावुक - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ियों ने कहा कि मेडल हमारी जान हैं, हमारी आत्मा हैं। इनके गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का भी कोई मतलब रह नहीं जाएगा। इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestlers protest: Players Crying before throw medals in ganga in Haridwar Photos
हरिद्वार पहुंचे पहलवान - फोटो : अमर उजाला

कहा कि पहलवान अंदर से ऐसा महसूस कर रही हैं कि इस देश में हमारा कुछ बचा नहीं है। हमें वे पल याद आ रहे हैं जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि क्यों जीते थे।

विज्ञापन
Wrestlers protest: Players Crying before throw medals in ganga in Haridwar Photos
हरिद्वार पहुंचे पहलवान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इन मेडलों को हम गंगा में बहा रहे हैं। क्योंकि वह गंगा मा हैं। ये मेडल सारे देश के लिए ही पवित्र हैं और पवित्र मेडल को रखने की सही जगह पवित्र मां गंगा ही हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed