फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व नदी दिवस: अपने मायके में ही मुरझा रहीं देवभूमि उत्तराखंड की नदियां, तस्वीरों में देखें...

Sun, 26 Sep 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Sep 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
world rivers day 2021: Uttarakhand rivers is in danger in their home, watch photos
हरिद्वार में गंगा - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड गंगा-यमुना जैसी नदियों का मायका है। दुर्भाग्य की बात यह है कि मायके में ही नदियों की दुर्दशा हो रही है। प्रदेश की सभी नदियों का हाल बुरा है। अधिकांश नदियों में नाले-परनाले और सीवर का गंदा पानी सीधे उड़ेला जा रहा है। कहीं-कहीं तो अवैध कब्जेदार नदियों की गर्दन ही मरोड़कर उसकी जमीन पर काबिज हो गए हैं।



विश्व नदी दिवस आज: लाखों टन कचरा ढोती उत्तराखंड की नदियों के अस्तित्व पर संकट, तस्वीरों में देखें 

यह सब-कुछ सरकार-शासन-प्रशासन की आंख के सामने होता है। इसके बाद भी नीति निर्माता नहीं जागते। नमामि गंगे जैसी योजनाएं भी नदियों का दामन मैला होने से नहीं बचा पा रहीं हैं। देहरादून में कभी बिंदाल और रिस्पना सदानीरा थीं। अब गंदे नाले में तब्दील हो चली हैं। कई जगह नदियों की जमीन पर ही अवैध बस्तियां उग आई हैं। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में ही भागीरथी नदी में घरों का गंदा पानी और नालों का पानी गिर रहा है।

world rivers day 2021: Uttarakhand rivers is in danger in their home, watch photos
टिहरी में भिलंगना नदी - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी में वाल्मीकि बस्ती के पास भागीरथी नदी में घरों का गंदा पानी नालियों से होकर सीधा नदी में जा रहा है। नई टिहरी के घनसाली क्षेत्र में भिलंगना नदी किनारे जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। 

world rivers day 2021: Uttarakhand rivers is in danger in their home, watch photos
ऋषि गंगा के दोनों ओर खाई - फोटो : अमर उजाला

चमोली में शांत और निश्च्छल बहने वाली ऋषि गंगा अब दुर्दशा का शिकार हो गई है। नदी के दोनों ओर खाई बनी हुई है। रैणी आपदा के बाद धौली गंगा में आया मलबा और गाद साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world rivers day 2021: Uttarakhand rivers is in danger in their home, watch photos
हरिद्वार में गंगा में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में भी तमाम दावों के बावजूद गंगा में गंदगी डालने के आदेश सरकारी फाइलों तक सिमट गए हैं। ऊधमसिंह नगर की कल्याणी नदी में पानी से ज्यादा कूड़ा बह रहा है। पिथौरागढ़ में काली नदी गंदगी की वजह से काली ही दिखती है।

विज्ञापन
world rivers day 2021: Uttarakhand rivers is in danger in their home, watch photos
सबसे ज्यादा संकट लोहावती नदी पर - फोटो : अमर उजाला

चंपावत में सबसे ज्यादा संकट लोहावती नदी पर है। शहर के ज्यादातर इलाके का कचरा नदी में समा रहा है। अल्मोड़ा में कोसी के सोमेश्वर क्षेत्र में कचरा निस्तारण की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोग कोसी नदी में कचरा डाल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed