फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tungnath Temple: एक तरफ झुक रहा मंदिर, उत्तराखंड में स्थित एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर को बचाने के लिए गुहार

Thu, 18 May 2023 07:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 May 2023 07:57 AM IST
विज्ञापन
World highest shiva shrine tungnath in uttarakhand tilting ASI Study Rudraprayag Panch kedar
तुंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ मंदिर एशिया में समुद्रतल से सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय है। पंच केदार में गिने जाने वाला तृतीय तुंगनाथ मंदिर 5 से 6 डिग्री तक झुक गया है जबकि मंदिर के अंदर बनी मूर्तियों और सभामंडप में 10 डिग्री तक झुकाव आ गया है। इस बारे में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एएसआई को पत्र भेजा है।



इसमें मंदिर का संपूर्ण अध्ययन कर यथाशीघ्र संरक्षण करने को कहा गया है।मंदिर के मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी का कहना है कि वर्ष 1991 में आए भूकंप और समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं से मंदिर पर व्यापक असर पड़ा है। वर्ष 2017-18 में एएसआई ने मंदिर का सर्वेक्षण करने के लिए ग्लास स्केल भी लगाईं थी। अब विभाग ने एक रिपोर्ट जारी कर मंदिर में झुकाव आने की बात कही है।

वर्ष 1991 के उत्तरकाशी भूकंप और 1999 के चमोली भूकंप के साथ ही 2012 की ऊखीमठ व 2013 की केदारनाथ आपदा का भी इस मंदिर पर असर पड़ा है। मंदिर की बाहर की दीवारों से कई जगहों पर पत्थर छिटके हुए हैं। सभामंडप की स्थिति काफी खराब हो गई है। साथ ही गर्भगृह का एक हिस्सा झुक गया है।

World highest shiva shrine tungnath in uttarakhand tilting ASI Study Rudraprayag Panch kedar
तृतीय केदार तुंगनाथ - फोटो : Amar Ujala

तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण व संवर्धन के लिए मंदिर समिति सक्षम है। मंदिर के पुनरोद्धार को लेकर जो भी कार्य होंगे, वह एएसआई व सीबीआरआई और अन्य संस्थाओं के विशेषज्ञों की सलाह पर किए जाएंगे। - अजेंद्र अजय, अध्यक्ष श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

 

World highest shiva shrine tungnath in uttarakhand tilting ASI Study Rudraprayag Panch kedar
तुंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

तुंगनाथ मंदिर को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। पूर्व में कोई सर्वे हुआ था, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मंदिर के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने को लेकर जो भी जरूरी कार्य होंगे, वह किए जाएंगे। - मनोज कुमार सक्सेना, पुरातत्वविद् अधीक्षण, देहरादून सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
World highest shiva shrine tungnath in uttarakhand tilting ASI Study Rudraprayag Panch kedar
तुंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

तुंगनाथ मंदिर 12800 फीट की ऊंचाई पर स्थापित है। लंबे समय से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की कवायद चल रही है।

ये भी पढ़ें...Dehradun : धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का विभाग बदला

विज्ञापन
World highest shiva shrine tungnath in uttarakhand tilting ASI Study Rudraprayag Panch kedar
तुंगनाथ - फोटो : amar ujala

पुरातत्व विभाग के प्रभारी अधिकारी देवराज सिंह रौतेला ने बताया कि प्राचीन मंदिर तुंगनाथ को राष्ट्रीय महत्व स्मारक घोषित करने के लिए केंद्र सरकार ने 27 मार्च, 2023 को अधिसूचना जारी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed