जब एक ही परिवार से एक साथ चार अर्थिया उठीं तो देखकर हर कोई सहम गया।
मन्नत पूरी होने पर हंसी-खुशी निकले थे, लेकिन ऐसे आई मौत कि खत्म हो गया पूरा परिवार, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसा शनिवार को रामनगर जाते समय हुआ। देहरादून से एक परिवार मन्नत पूरी होने पर चितई मंदिर जाने के लिए निकला लेकिन वहां पहुंच नहीं सका। इस दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान पूरे परिवार की मौत हो गई। सिर्फ उनके साथ दो साल का बच्चा इस हादसे में बच गया।
इसके लिए उन्होंने देहरादून से हल्द्वानी की काठगोदाम एक्सप्रेश की टिकट बुक करा ली थी, मगर टिकट कन्फर्म न होने के कारण उन्होंने ट्रेन की यात्रा का इरादा छोड़ दिया। मजबूर होकर टैक्सी बुक कराई थी। दिल्ली से उनकी बहन हिमानी ट्रेन से हल्द्वानी पहुंच गई थी।
हादसे की शिकार पूजा का मायका हल्द्वानी में है। पिता देवेंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हैं। पूजा दो भाइयों की इकलौती बहन थी। एक भाई डॉ. नितेश सिंह देहरादून में और दूसरा भाई डॉ. मनीष सिंह भिकियासैंण (अल्मोड़ा) के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। इकलौती बेटी होने की वजह से परिवार की लाडली थी। देवेंद्र सिंह पहले परिवार के साथ त्रिलोक नगर में किराये पर रहते थे।