फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   virat kohli and anushka sharma will visit mussoorie

आज मसूरी का दीदार करेंगे विराट कोहली और अनुष्का

Wed, 28 Dec 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Updated Wed, 28 Dec 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma will visit mussoorie
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

उत्तराखंड के दौरे पर आए टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को भी आनंदा होटल में प्रकृति का आनंद लिया।

विज्ञापन


दोपहर में उन्होंने गढ़वाली व्यंजन का लुत्फ उठाया। बताया गया कि बुधवार को वह मसूरी भ्रमण पर निकल सकते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 24 दिसंबर से उत्तराखंड के निजी दौरे पर हैं।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से वह होटल में ही प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं। मंगलवार को उनका टिहरी डैम भ्रमण का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह स्पा कराने के बाद वह होटल में ही टहलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी होटल में आ रहे हैं अमिताभ और जया

virat kohli and anushka sharma will visit mussoorie
amitabh bachchan

बुधवार को वह पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरत वादियों की सैर करेंगे। वह उत्तराखंड में दो जनवरी तक रुक सकते हैं।

वहीं मंगलवार को सदी के नायक अमिताभ बच्चन, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में आने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उनका कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया।

उम्मीद है कि अब वह 29 दिसंबर को आनंदा होटल पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed