पर्यटकों से भरी एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गाजियाबाद व दिल्ली के पर्यटकों की कार विकासनगर से चकराता जा रही थी। हादसा साहिया से तीन किलोमीटर पहले हुआ। घटना शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे की है। वहीं, पुलिस को सात घंटे बाद दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।
Vikasnagar Accident: खाई में बिखरी साथियों की लाश के साथ गुजारे सात घंटे...पढ़ें उस खौफनाक रात की दास्तां
घायल ज्ञानेंद्र सैनी ने बताया कि वह वीकेंड पर घूमने के लिए चकराता आए थे। लेकिन चकराता जाते समय रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे की है। सुबह किसी वाहन चालक के सूचना देने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
इसके अलावा घायल को पहले उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया। जहां उपचार देकर उसे हायर सेंटर के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कार के खाई में गिरने की घटना में एक बार फिर से सरकारी तंत्र की असफलता सामने आई है।
रात साढ़े 11 बजे कार के खाई में गिरने से लेकर सुबह साढ़े सात बजे तक एक घायल को मौत का शिकार हो चुके अपने तीन साथियों की लाश के साथ बैठकर मदद का इंतजार करना पड़ा। शनिवार की सुबह लगभग पौने सात बजे एक वाहन चालक को साहिया मार्ग पर स्थित दुर्घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान दिखाई दिए।
उसे यह समझने में देर नहीं लगी कि यहां कोई न कोई हादसा हुआ है। उसने अपना वाहन सड़क किनारे लगाया और मोबाइल का कैमरा ऑन करके खाई में उतरना शुरू किया। वीडियो को देखने व उसमें आ रही कैमरा चलाने वाले की आवाज से अंदाजा होता है कि उसे जल्दी ही खाई में गिरी कार व इधर उधर बिखरे शव दिखाई देने लगे।
ये भी पढ़ें...Tyuni Agnikand: राहत- बचाव कार्यों में लापरवाही पर तहसीलदार और पटवारी भी निलंबित, रजिस्ट्रार कानूनगो का तबादला