विजिलेंस की कस्टडी रिमांड में भी पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव खामोश ही बैठे रहे। पांच घंटे की पूछताछ में भी विजिलेंस कुछ नहीं उगलवा सकी। उनके परिजनों को भी हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन नहीं पहुंचे। यादव को मेडिकल कराने के बाद शाम को जेल में दाखिल करा दिया गया। रामविलास यादव की विजिलेंस को मंगलवार शाम तक के लिए कस्टडी रिमांड मिली थी। विजिलेंस चाहती थी कि मकान से मिले दस्तावेजों को सत्यापित किया जा सके।
Ram Vilas Yadav: विजिलेंस ने किए 100 सवाल, यादव ने नहीं दिया एक का भी जवाब, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन