फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vasantotsav 2024 Three-day spring festival at Raj Bhavan from today Governor inaugurated Uttarakhand News

Vasantotsav 2024: उत्तराखंड राजभवन में सजा फूलों का संसार, तीन दिवसीय आयोजन में होंगी 15 मुख्य प्रतियोगिताएं

Fri, 01 Mar 2024 11:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:34 AM IST
सार

राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शुभारंभ किया। वसंतोत्सव में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 53 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Vasantotsav 2024 Three-day spring festival at Raj Bhavan from today Governor inaugurated Uttarakhand News
उत्तराखंड राजभवन में सजा फूलों का संसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजभवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार को इसके प्रचार प्रसार के लिए विशेष वाहनों को रवाना किया था। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा, इस साल विशेष पोस्टल कवर के लिए थुनेर का चयन किया गया है।

विज्ञापन

पहला प्रचार वाहन देहरादून से सेलाकुई और दूसरा देहरादून से डोईवाला सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प-प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी देगा। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा, ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प-प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी... 10% मानदेय बढ़ाने के बाद अब शासन ने लिया एक और बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 53 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस तरह कुल 159 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के बाद तीन मार्च को दिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed