सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों का उत्तरकाशी पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर से नफीस अहमद सिलक्यारा पहुंचे। नफीस का चचेरा भाई सबा अहमद छह दिन से सुरंग के अंदर फंसा है।
नफीस का कहना है कि चाहे कितने भी दिन रुकना पड़े, लेकिन भाई को साथ लेकर ही जाऊंगा। बताया, उनका चचेरा भाई सबा यहां फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। जिसे लेने के लिए वह शुक्रवार को पहुंचे हैं। कहा, उनकी भाई से बात तो नहीं कराई गई, लेकिन उनके साथी से बात हुई है। उसने बताया कि सभी सुरक्षित हैं, लेकिन कहीं न कहीं घबराए हुए हैं कि कब बाहर निकलेंगे।
यूपी के लखीमपुर खीरी से आए शत्रुघ्न लाल ने बताया, उनका भतीजा मंजीत सुरंग में फंसा हुआ है। बृहस्पतिवार को पाइपलाइन से भतीजे से बातचीत करवाई गई थी। उसने कहा कि वह सुरक्षित हैं। प्रशासन का कहना है कि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पूरी तैयारी हो रही है। पाइप डालने में थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं। जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होगा और अंदर फंसे लोग बाहर आ जाएंगे।
2 of 5
इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगवाई गयी मशीन के पार्ट्स जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद सुरंग के फंसे 40 मजदूरों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। गत शुक्रवार दिनभर चली एक अन्य व्यक्ति के सुरंग में फंसे होने की अफवाह पर देर रात मुहर लग गई। कंपनी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को मुजफ्फरपुर बिहार के दीपक कुमार के सुरंग में फंसे होने की सूचना दी है।
3 of 5
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
- फोटो : amar ujala
अमेरिकी ऑगर मशीन से गत शुक्रवार दोपहर बाद ड्रिलिंग का काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से अब तक मात्र 22 मीटर ही ड्रिल हो पाया है। बताया जा रहा है कि मशीन के कंपन से सुरंग में मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं दरारें भी आई हैं।
4 of 5
उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान जारी।
- फोटो : amar ujala
अब सुरंग फंसे लोगों को बचाने के लिए सुरंग के ऊपर और साइड से भी ड्रिलिंग करने करने का प्लान है। इसके लिए कुछ मशीनें मंंगाई गई है। जिसमें ऊपर से अधिक मात्रा में खाना और साइड से उन्हें निकाला जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse Live: सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां...टूटा सब्र का बांध, ये हैं आज के चार बड़े अपडेट
5 of 5
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
- फोटो : amar ujala
शनिवार को सात दिन बाद सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर नहीं निकाले जाने पर मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने दोबारा कंपनी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रेस्क्यू में तेजी लाने की मांग की।