फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Collapse: सबसे बड़ी ड्रिल मशीन भी पहुंची, विशेषज्ञों ने बताया सुरंग के ऊपर अनुकूल परिस्थिति

Sat, 25 Nov 2023 10:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
अमर उजाला ब्यूरो, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Nov 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue Updates: Favorable Conditions For Drill Even From Above Tunnel vertical drilling
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation: वैसे तो सिलक्यारा सुरंग के भीतर से ड्रिल करने की योजना सफलता की ओर बढ़ रही है, लेकिन जियो फिजिकल विशेषज्ञों ने सुरंग के ऊपर से भी ड्रिल के लिए परिस्थितियां अनुकूल मानी हैं। विशेषज्ञों ने इसकी रिपोर्ट भी नेशनल हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को सौंप दी है। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने का अभियान पिछले 13 दिन से चल रहा है। अभियान के दौरान सुरंग के भीतर से सफलता न मिलने पर ऊपर से भी ड्रिल करने की योजना बनाई गई थी।

इसके तहत एसजेवीएनएल को यहां 1.2 मीटर व्यास की ड्रिल करनी थी तो आरवीएनएल को 8 इंच की ड्रिल करके लाइफलाइन पाइप पहुंचाना था। इसके लिए कवायद शुरू की गई, जिसके तहत बीआरओ ने सड़क भी बना दी थी। जहां से ड्रिल होनी थी, उस स्थान का चयन कर लिया गया था। इसके बाद जियो फिजिकल विशेषज्ञों ने इसका निरीक्षण किया।

Uttarkashi Tunnel Rescue Updates: Favorable Conditions For Drill Even From Above Tunnel vertical drilling
सुरंग में मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश जारी। - फोटो : amar ujala

पारसन कंपनी के जियो फिजिकल विशेषज्ञ बी भास्कर ने बताया कि उस स्थान से नीचे तक करंट से जांच की गई। पता चला कि उस क्षेत्र में कोई भी पानी का स्रोत ड्रिल के रास्ते में नहीं आएगा।

Uttarkashi Tunnel Rescue Updates: Favorable Conditions For Drill Even From Above Tunnel vertical drilling
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

ये माना गया था कि अगर ड्रिल के दौरान कोई पानी का स्रोत आया तो पूरे अभियान के साथ ही 41 मजदूरों को भी खतरा हो सकता है। लिहाजा, जरूरत पड़ने पर यहां आसानी से ड्रिल की जा सकती है।

ये भी पढ़ें...सुरंग पर निगाहें: तस्वीरें कह रहीं...कब मिटेंगी दूरियां, 41 जिंदगियां आजाद होने को बेकरार, अच्छी खबर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue Updates: Favorable Conditions For Drill Even From Above Tunnel vertical drilling
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

बचाव अभियान के दूसरे विकल्पों के तहत सुरंग के ऊपर से ड्रिल करने को सबसे बड़ी ड्रिल मशीन भी तैयार कर दी गई है। इसे अलग-अलग हिस्सों में लाया गया था।

ये भी पढ़ें...सुरंग पर निगाहें: तस्वीरें कह रहीं...कब मिटेंगी दूरियां, 41 जिंदगियां आजाद होने को बेकरार, अच्छी खबर का इंतजार

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue Updates: Favorable Conditions For Drill Even From Above Tunnel vertical drilling
टनल के ऊपर ड्रिल के लिए सड़क - फोटो : amar ujala

इसके बाद एसेंबल कर दिया गया। कई अन्य ड्रिल मशीन भी यहां तैनात हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उनसे रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed