{"_id":"68935225c767726897055ae9","slug":"uttarkashi-cloudburst-flood-more-than-225-army-personnel-engaged-in-relief-and-rescue-operations-2025-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:46 PM IST
सार
Uttarkashi Cloudburst: मंगलवार को हर्षिल घाटी में तीन जगह बादल फटने से आए सैलाब व मलबे की वजह से धराली गांव में कई बहुमंजिला होटल और रेस्टोरेंट जमींदोज हो गए थे। वहीं कई लोग मलबे में फंस गए थे।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में राहत बचाव कार्य
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बादल फटने के बाद धराली गांव और हर्षिल स्थित सेना के कैंप में आए मलबे में दूसरे दिन बुधवार को भी जिंदगियों को तलाशने का अभियान जारी रहा। सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज और बचाव कार्य में जुटी रहीं।
इस दौरान धराली के एक 32 वर्षीय युवक आकाश पंवार का शव मलबे से बरामद किया गया। हर्षिल में मलबे में फंसे 11 घायल जवानों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से जिला अस्पताल, आईटीबीपी अस्पताल और देहरादून भेजा गया।
वहीं, सेना के अनुसार, बादल फटने के बाद भारतीय सेना ने एक त्वरित और समन्वित मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियान शुरू किया है। कई सड़कों के टूटने और एक पुल के ढह जाने के कारण यह क्षेत्र वर्तमान में उत्तर और दक्षिण दोनों से कटा हुआ है।
225 से अधिक सैन्यकर्मी, जिनमें पैदल सेना और इंजीनियरिंग टीमें शामिल हैं, खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए ज़मीन पर तैनात हैं। टेकला के पास रीको रडार के साथ सात टीमें काम कर रही हैं। हर्षिल में खोज एवं बचाव कुत्ते तैनात हैं।
3 of 5
उत्तरकाशी में राहत बचाव कार्य
- फोटो : एजेंसी
बता दें कि मंगलवार को हर्षिल घाटी में तीन जगह बादल फटने से आए सैलाब व मलबे की वजह से धराली गांव में कई बहुमंजिला होटल और रेस्टोरेंट जमींदोज हो गए थे। वहीं कई लोग मलबे में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेना ने संभाला मोर्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर्षिल स्थित सेना के कैंप के 21 जवान भी लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले सेना और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि पहले दिन खीर गंगा में बार-बार आ रहे मलबे और गंगोत्री हाईवे के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासनिक अमला और अन्य राहत टीमें घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तरकाशी में राहत बचाव कार्य
- फोटो : एजेंसी
बुधवार को मौसम खुलने के बाद हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन के अनुसार अभी भी मलबे में धराली के 8 स्थानीय युवक, 2 नेपाली मूल के व्यक्ति और सेना के 10 जवान लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।