फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में चल रही थी शादी की बात, देखने आने वाला था लड़का, मौसी के घर नीलम को ऐसे खींच ले गई मौत...

Fri, 31 Jul 2020 06:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Girl Buried under debris and died before marriage in tehri
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में हुए दर्दनाक हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। तीन भाई बहनोंकी मौत से घर में हीं नहीं, पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। धर्म सिंह के साडू की बेटी नीलम कुछ दिन पहले ही अपने मौसा के घर खेड़ा गाड आई थी। इस दौरान उसका इंटर का रिजल्ट भी निकाला। 

Trending Videos
Uttarakhand Weather update: Girl Buried under debris and died before marriage in tehri
- फोटो : अमर उजाला

अंकित (पुत्र धर्म सिंह) और नीलम (पुत्री कमल सिंह) इंटर की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हुए थे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। रक्षा बंधन के त्योहार के कारण वह मौसा-मौसी के घर ही रुकी थी। बताया जा रहा है कि नीलम की शादी की बात भी चल रही थी, दो दिन बाद ही लड़के वाले नीलम को देखने आने वाले थे। 

Uttarakhand Weather update: Girl Buried under debris and died before marriage in tehri
- फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया कि धर्म सिंह का बड़ा बेटा देहरादून में पढ़ाई करता है, जो कई दिनों से घर में था, लेकिन वह बृहस्पतिवार को देहरादून लौट गया था। धर्म सिंह की पत्नी देवा देवी भी बृहस्पतिवार को ही किसी काम से अपने मायके गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Girl Buried under debris and died before marriage in tehri
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे खेड़ागाड गांव निवासी धर्म सिंह के दो मंजिला मकान के ऊपर ऑलवेदर रोड के काम के दौरान पुश्ता मलबे के साथ आ गिरा। हादसा होते ही घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Girl Buried under debris and died before marriage in tehri
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हादसे में धर्म सिंह नेगी का बेटा अंकित (18) और विनीता (25) के साथ ही उनके साडू देवली निवासी (नरेंद्रनगर) कमल सिंह की लड़की नीलम (18) मलबे भी मलबे में दब गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed