मई में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की जा रही है। दून के तापमान ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।
Uttarakhand Weather: तीसरी बार टूटा दस साल का रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान, इन स्थानों पर बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत मिलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जून के पहले सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं।
तापमान में 4.5 की बढ़ोतरी के बाद चलती हैं गर्म हवा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्म हवाएं चली हैं। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला।
तेज गर्जना के साथ चलेंगी झोंकेदार हवाएं
प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें...किशोरी का खुलासा: सिर्फ बाप के कत्ल का था प्लान...भाई जागा तो उसे भी मार डाला; फिर टुकड़े कर फ्रिज में रखी लाश
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 42.8 29.3
पंतनगर 42.4 29.4
मुक्तेश्वर 29.0 18.1
नई टिहरी 32.0 19.4