फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से आफत: ऋषिकेश में सड़कें बनीं तालाब...घुटनों तक भरा पानी, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा, तस्वीरें

Mon, 10 Jul 2023 09:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jul 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rainfall in Rishikesh city became a pond after waterlogging
ऋषिकेश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से हो रही मूसलादार बारिश ने ऋषिकेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। आंतरिक सड़कों से लेकर मुख्य सड़कें तालाब सी नजर आईं। वहीं लगातार तीन से चार घंटे तक हुई बारिश के कारण चंद्रभागा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।



हालांकि नदी के किनारे खड़े रहते वाहनों को समय रहते दूसरी जगह पार्क कर दिया गया था। वहीं, बारिश के कारण पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक हाईवे जलमग्न रहा। अखंड आश्रम के पास बहाव इतना तेज था कि कई दोपहिया वाहन गिर गए। पानी में फंसकर कई वाहन बंद हो गए। 

Joshimath-Malari Highway: जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति, धौली गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत

रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और मसूलादार बारिश शुरू हो गई। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से नाले भी उफना गए, इससे मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक मार्गों पर पानी भर गया।

Uttarakhand Weather Heavy Rainfall in Rishikesh city became a pond after waterlogging
ऋषिकेश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार राजमार्ग, देहरादून रोड़, रेलवे रोड, घाट रोड़, दून तिराहा, तिलक रोड़, पुरानी चुंगी आदि सड़कें जलमग्न हो गईं। नालों में पानी के साथ बहकर आई गंदगी भी सड़क पर आ गई। मुनि की रेती, चौदहबीघा, ढालवाला, रायवाला, श्यामपुर, आईडीपीएल, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र में भी सड़कें तालाब बन गई।

Uttarakhand Weather Heavy Rainfall in Rishikesh city became a pond after waterlogging
ऋषिकेश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

नाले चोक होने से मुख्य बाजार में कई दुकानों में पानी भर गया। दुकान स्वामियों ने अपना सामान समेटकर पानी को निकालने की कोशिश की। दोपहर से लेकर रात तक हुई बारिश के कारण आवाजाही में भी खासी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rainfall in Rishikesh city became a pond after waterlogging
ऋषिकेश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके साथ ही गंगा नदी घाट और तटों को छूकर बहने लगी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे गंगा नदी चेतावनी रेखा 339.50 से मात्र 1.15 मीटर, यानि 338.35 मीटर पर बह रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rainfall in Rishikesh city became a pond after waterlogging
ऋषिकेश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बारिश के कारण राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित बीन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। गौरतलब है कि बरसात के समय बीन नदी का जलस्तर बढ़ने से डांडामंडल के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों को संपर्क ऋषिकेश मुख्य बाजार से टूट जाता है। कई दशकों से ग्रामीण बीन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed