फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: बारिश के बाद तवाघाट मार्ग पर दोबाट में हुआ भारी भूस्खलन, रास्ता बंद होने से कई घंटे फंसे रहे लोग

Tue, 04 Jul 2023 12:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jul 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy landslide in Dobat on Tanakpur-Tawaghat road after heavy rain
दोबाट में भारी भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में टनकपुर-तवाघाट मार्ग के दोबाट में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था। वहीं, मंगलवार सुबह दोबाट में फिर से भारी भूस्खलन हो गया। जिसके बाद सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान वहां आवाजाही नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दोपहर में रास्ता खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Dehradun: विकासनगर में बारिश का कहर, रात में सो रहा था परिवार, तभी आया सैलाब और भरभराकर गिर गया मकान, तस्वीरें

राहगीर योगेश सिंह ने बताया की भारी बोल्डर और मलबा आने से दोबाट में सुबह सात बजे सड़क बंद हो गई थी। सड़क बंद होने से दारमा, व्यास और चौदास घाटी के दर्जनों वाहन और लोग वहां फंसे थे। जरूरी कार्य से तहसील कार्यालय आने वाले लोग जान जोखिम में रखकर पैदल आवाजाही करते रहे।

Uttarakhand Weather Heavy landslide in Dobat on Tanakpur-Tawaghat road after heavy rain
दोबाट में भारी भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोमवार देर रात एनडीआरएफ को दोबाट में एक कार फंसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम वहां गई, लेकिन वहां कोई गाड़ी नहीं मिली। लौटते समय रास्ता बंद होने से एनडीआरएफ के 13 जवान भी रातभर वहां फंसे रहे।

Uttarakhand Weather Heavy landslide in Dobat on Tanakpur-Tawaghat road after heavy rain
दोबाट में भारी भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

मौके पर हिलवेज कंपनी की जेसीबी मशीन दोनों साइड से सड़क खोलने में लगी रही। हिलवेज के पीआरओ त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि सुबह से ही सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा था। मौसम साफ होने पर दोपहर 12 बजे रास्ता खोल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy landslide in Dobat on Tanakpur-Tawaghat road after heavy rain
दोबाट में भारी भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश के बाद पूर्णागिरि मार्ग पर भी मलबा आ गया। जिसके बाद बाटनागड़ क्षेत्र मलबे से पट गया है। जिसके चलते वाहनों को भी आवाजाही में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।   

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy landslide in Dobat on Tanakpur-Tawaghat road after heavy rain
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

उधर, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है। जबकि, देहरादून, नैनीताल और चम्पावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed