फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : अप्रैल में बर्फ की सफेद चादर से ढकीं वादियां आपको गर्मी में कराएगी सर्दी का अहसास, तस्वीरें...

Wed, 07 Apr 2021 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Apr 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: snowfall in april month photos
ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली और उत्तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। मंगलवार देर रात देहरादून में आंधी के साथ बारिश हुई। बदरीनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मंगलवार देर रात हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक बुधवार को राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को चमोली जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद तेज हवाएं चलने से लोगों को धुंध से कुछ राहत मिली। सोमवार रात और मंगलवार को सुबह जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी समेत अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक आ गई है। मसूरी में मंगलवार देर रात को बारिश हुई। जिससे मौसम में हल्की ठंड लौट आई है। डोईवाला में बादल छाए हैं, मौसम में कुछ ठंडक है। ऋषिकेश में भी बदल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। रायवाला में मौसम गुमसुम है। हरिद्वार में बादल लगे हैं।



 

Uttarakhand Weather Forecast Today News: snowfall in april month photos
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला
टिहरी में सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई। बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है। 
 
Uttarakhand Weather Forecast Today News: snowfall in april month photos
गंगोत्री - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में रात लगभग दो बजे हल्की बारिश हुई। रुद्रप्रयाग में देर रात से तड़के तक बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: snowfall in april month photos
गंगोत्री - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री घाटी में देर रात से सुबह तक बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। अभी बारिश थमी हुई हैं, लेकिन बारिश का मौसम बना हुआ है।।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: snowfall in april month photos
गंगोत्री - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में भी देर रात से बारिश हो रही है। बदरीनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed