फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: मसूरी शहर में हुआ सीजन का पहला हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढक गई पहाड़ों की रानी, तस्वीरें

Wed, 12 Jan 2022 07:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast: first Snow fell in Mussoorie city early today, see photos
- फोटो : अमर उजाला

आखिरकार इंद्रदेव की मेहरबानी मसूरी पर हो ही गई और शहर में सीजन का पहला हिमपात हो गया। शहर में बुधवार की सुबह पहले जमकर बारिश हुई, उसके बाद शहर में बर्फबारी शुरु हो गई और देखते ही देखते मसूरी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। उधर, शहर के सबसे उंचाई वाले स्थान लालटिब्बा में सीजन का तीसरा हिमपात होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। लंबे समय से मसूरी शहरवासी बर्फबारी का इंतजार कर रहे।



शहर में बर्फबारी होने से लोगों में उत्साह देखने को मिला। बर्फबारी से मसूरी में देवदार बांज, बुरांश के पेड़, पौधे बर्फ से लकदक हो गए। शहर में घरों पर कई घंटों तक बर्फ की चादर बिछी नजर आई। बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटक भी पहुंचे और जमकर बर्फ के साथ मस्ती करते नजर आए। रुड़की से आई पर्यटक रिया सैनी ने कहा कि पहली बार उन्होंने मसूरी आकर बर्फ देखी है। कहा कि बर्फ देखकर उनकी मुराद पूरी हो गई। मसूरी घूमने आना सफल हो गया।

वहीं मसूरी शहर में बर्फबारी के बाद फिर बारिश होने से बर्फ जल्दी पिघल गई। शहर के पर्यटन व्यवसायी भरत सिंह कुमाईं ने कहा कि शहर में बर्फबारी का इंतजार हो रहा था, आखिरकार शहर में सीजन का पहला हिमपात हो गया। मसूरी ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राजधानी देहरादून सहित आसपास के शहरों के पर्यटक बड़ी संख्या में मसूरी आए, लेकिन उनमें से अधिकांश पर्यटक घूमने के बाद वापस चले गए जिससे  पर्यटन को कोई ज्यादा लाभ नहीं मिला।

Uttarakhand Weather Forecast: first Snow fell in Mussoorie city early today, see photos
- फोटो : अमर उजाला
अधिकांश पर्यटक बुरांशखंडा घुमने पहुंचे। बुरांशखंडा में बर्फ देखने पहुंचे पर्यटकों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। दिनभर ट्रैफिक जाम से पर्यटक जूझते नजर आए, लेकिन बर्फबारी को देखकर सैलानियों के उत्साह में कहीं कोई कमी नजर नहीं आई। 
 
Uttarakhand Weather Forecast: first Snow fell in Mussoorie city early today, see photos
- फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि शहर में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। बताया कि पालिका ने शहर के चौक चौराहों पर अलाव की पूरी व्यवस्था की है, साथ ही जरुरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किया जा रहा है। पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अलाव की व्यवस्था निरंतर बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast: first Snow fell in Mussoorie city early today, see photos
- फोटो : अमर उजाला
शहर में पिछले पांच दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे शहर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि शहर में ठंड से निपटने के लिए पालिका ने पूरी व्यवस्था की है।
 
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast: first Snow fell in Mussoorie city early today, see photos
- फोटो : अमर उजाला

शहर के 36 चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही किंग्रेग के रैन बसेरे में कंबल देने की व्यवस्था की गई है। शहर में भारी बर्फबारी होने पर सड़क से बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग पालिका और प्राइवेट संस्थानों से तीन जेसीबी मशीन तैयार रखी गईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed