इस पुलिसवाले का काम देखकर आप भी कहेंगे कि काश, सभी ऐसे हो जाएं तो क्या बात...
2 of 5
ram kishor saklani
- फोटो : facebook
हम आपको बता रहे हैं कि, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के थाना नरेन्द्र नगर के थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी के बारे में। रामकिशोर उत्तराखंड पुलिस के स्लोगन मित्रता, सेवा ,सुरक्षा के साथ साथ शिक्षा, सहयोग और समर्पण की मिशाल पेश कर रहे हैं।
3 of 5
ramkishor saklani
- फोटो : facebook
जानकारी के अनुसार, वैसे तो रामकिशोर एक पुलिसकर्मी हैं। लेकिन अपनी ड्यूट के बाद वे पहाड़ के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं। उनके इसी काम की चर्चा जब शुरू हुई तो लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह वायरल हो गई।
राम किशोर सकलानी थाना नरेन्द्र नगर में ही क्षेत्र के आस पास के सैकड़ों छात्र छात्राओं को पिछले आठ माहीने से फ्री में कोचिंग एवं शारीरिक प्रशिक्षण की तैयारी भी करवा रहें। वहीं उन्हें जहां भी मौका मिलता है वे छात्र-छात्राओं को भी 12 वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
छात्र छात्राओं के पठन पाठन लिए इन्होंने अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों से से सारी व्यवस्थाएं की हैं और इतना ही नही इन युवाओं के लिए थाने के हाल में ही लाइब्रेरी खोलने की भी योजना है।