फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिथौरागढ़ आपदा: मंगलवार को भी मलबे से मिले चार शव, सात हुई मृतकों की संख्या, सात अब भी लापता

Tue, 21 Jul 2020 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Pithoragarh Disaster: Four More Dead bodies recovered Today, Seven Missing
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 93 किलोमीटर दूर बंगापानी तहसील के टांगा गांव में मंगलवार को मलबे से पिता-पुत्र और बहू समेत चार लोगों के शव निकाले गए, जबकि इस परिवार के दो बच्चों समेत तीन सदस्य लापता हैं। इस आपदा से गैला और टांगा दोनों गांवों में मरने वालों की संख्या अब सात हो गई है, जबकि टांगा मुनियाल गांव के दंपती समेत सात लोग लापता हैं।

Uttarakhand Pithoragarh Disaster: Four More Dead bodies recovered Today, Seven Missing
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि टांगा मुनियाल और गैला गांव में रविवार देर रात हुई अतिवृष्टि में गैला गांव में दंपती और बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। वहीं, टांगा मुनियाल गांव में 11 लोग लापता हो गए, जिनमें से दो लोगों के शव सोमवार शाम मलबे दिखे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से इन्हें नहीं निकाला जा सका। मंगलवार को शवों को ढूंढने का काम शुरू हुआ तो उक्त दो शवों के अलावा दो और शव बरामद हुए। 

Uttarakhand Pithoragarh Disaster: Four More Dead bodies recovered Today, Seven Missing
- फोटो : अमर उजाला

रविवार रात भारी बारिश के दौरान भूस्खलन से मकानों के ध्वस्त होने से बंगापानी तहसील के टांगा गांव में माधो सिंह समेत 11 लोग मलबे में दब गए थे। वहीं, नंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को माधो सिंह के मकान के मलबे में शवों को ढूंढने का प्रयास किया गया था। सोमवार देर शाम को दो शव मलबे में नजर आए थे। इसके बाद काम रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान मलबे में पिता-पुत्र और बहू समेत चार लोगों के शव बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Pithoragarh Disaster: Four More Dead bodies recovered Today, Seven Missing
- फोटो : अमर उजाला

इनके शव हुए बरामद
1. माधो सिंह पुत्र चंद्र सिंह
2. गणेश सिंह पुत्र माधो सिंह
3. हीरा देवी पत्नी गणेश सिंह
4. रोशन कुमार पुत्र जीत राम

विज्ञापन
Uttarakhand Pithoragarh Disaster: Four More Dead bodies recovered Today, Seven Missing
- फोटो : अमर उजाला

ये अब भी हैं लापता
1. जीत राम पुत्र हुड़किया राम
2. पार्वती देवी पत्नी जीत राम
3. तुलसी देवी पत्नी माधो सिंह
4. दिव्यांशु पुत्र गणेश सिंह
5. लक्की पुत्री गणेश सिंह
6. पुष्पा देवी पत्नी भीम सिंह
7. प्रतिमा देवी पत्नी खुशाल सिंह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed