फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: रोमांच के सफर को हो जाएं तैयार, औली में फरवरी में होंगे विंटर गेम्स, खुलेगा स्कीइंग ट्रेनिंग स्कूल

Wed, 13 Jan 2021 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Winter Games will be held in Auli in February, skiing training school will open
औली में स्कीइंग - फोटो : अमर उजाला

अगर आप साहसिक खेलों के शौकीन हैं तो तैयार हो जाएं। शीतकालीन खेलों के लिए विश्व प्रसिद्ध औली में स्कीइंग प्रशिक्षण स्कूल खोला जाएगा। इससे देश दुनिया से आने वाले प्रशिक्षुओं को स्कीइंग की ट्रेनिंग मिलेगी। वहीं, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। फरवरी में औली में विंटर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने दी।

Uttarakhand news: Winter Games will be held in Auli in February, skiing training school will open
बर्फ से पटा औली - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को सचिवालय में पर्यटन सचिव ने फरवरी में प्रस्तावित विंटर गेम्स एवं अंतरराष्ट्रीय योगा फेस्टिवल के आयोजन को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि औली में स्कीइंग प्रशिक्षण स्कूल खोला जाएगा। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औली विंटर गेम्स में बिजली, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था, साहसिक खेलों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, जोशीमठ से औली पैदल मार्ग, रोपवे, चेयर लिफ्ट व स्की लिफ्ट की उचित व्यवस्था की जाए। 

Uttarakhand news: Winter Games will be held in Auli in February, skiing training school will open
औली में स्कीइंग - फोटो : अमर उजाला

वहीं ऋषिकेश में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल में आने वाले लोगों के लिए कोविड के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि ज्योतिष विशेषज्ञों व फूट मसाज काउंटरों को भी योगा फेस्टिवल में जोड़ा जाए। औली में सभी कार्य सुचारु रूप से चलते रहें इसके लिए डेस्टिनेशन डेवलपमेंट केमटी बनाई जाए, जिसमें स्थानीय लोगों, नगरपालिका, होटल एसोसिएशन के सदस्य शामिल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news: Winter Games will be held in Auli in February, skiing training school will open
औली में स्कीइंग स्लोप - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बैठक के दौरान साहसिक विंग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विन पुंडीर, अपर निदेशक पर्यटन विवेक चौहान, महाप्रबंधक जीएमवीएन जितेंद्र कुमार, पेयजल निगम के एई बीएस रावत, लैंड स्पोटर्स विशेषज्ञ रामवीर सिंह नेगी, स्नो बोर्ड एसोसिएशन के सचिव प्रवीन शर्मा आदि मौजूद थे। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक आशीष चौहान बताया कि पोमा स्की लिफ्ट के सुधार का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरे चरण में प्रस्तावित चेयर लिफ्ट में सुधार का कार्य कोविड महामारी के कारण पूर्ण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Winter Games will be held in Auli in February, skiing training school will open
औली स्कीइंग के लिए तैयार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस पर कार्य अभी प्रगति पर है। पर्यटन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औली में स्की लिफ्ट, चेयर लिफ्ट के सुधार कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। औली में आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग के लिए निर्मित आर्टिफिशियल लेक एवं बबलिंग सिस्टम का सुधार का कार्य पूर्ण हो चुका है। पंप हाउस में स्थापित चार में से तीन पंप हाउस काम कर रहे हैं। इसमें से एक पम्प हाउस रिपेयर करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed