फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: यह हैं गढ़वाल के दशरथ मांझी, अकेले काट दिया दो किमी पहाड़, गांव पहुंचाई सड़क, तस्वीरें

Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Uttarkashi Gabar Singh alone cut two km hill for road, photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गबर सिंह ने फुवाण गांव के लोगों की पहाड़ सी समस्या को अकेले हल कर दिया है। इसमें उन्हें डेढ़ माह का समय लगा। जिस तरह बिहार के दशरथ मांझी अपने गांव गहलौर तक सड़क पहुंचाने के लिए पहाड़ को काट डाला था। गबर ने भी यही कर दिखाया है। उन्होंने भी अकेले के दम पर जेसीबी से दो किलोमीटर पहाड़ को काटकर गांव तक सड़क पहुंचा दी है और गांव वालों के लिए फरिश्ता बन गए हैं। इससे पहले लोगों को गांव तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। गांव में गुरुवार को पहला वाहन पहुंचा तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। उन्होंने गबर सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया और कंधों पर उठा लिया। गांव में समारोह आयोजित कर गबर सिंह को सम्मानित भी किया गया। गांव वालों का कहना है कि राज्य गठन के बाद क्षेत्र को चार विधायक मिले हैं, लेकिन किसी ने भी गांव के लोगों से किए वायदे को नहीं निभाया।

uttarakhand news : Uttarkashi Gabar Singh alone cut two km hill for road, photos
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव निपट जाते हैं और नेता वादा भी भूल जाते हैं। जनप्रतिनिधियों के छलावे से परेशान गांव के युवा गबर सिंह रावत (38) ने गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प लिया।
 
uttarakhand news : Uttarkashi Gabar Singh alone cut two km hill for road, photos
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड के फुवाण गांव के 45 परिवार लंबे समय से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे थे। आज तक न तो शासन प्रशासन ने ग्रामीणों की बात सुनी और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : Uttarkashi Gabar Singh alone cut two km hill for road, photos
- फोटो : अमर उजाला
किसी व्यक्ति के बीमार होने पर लोग उसे घोड़े खच्चर और चारपाई के सहारे सड़क तक पहुंचाते थे। इसी पीड़ा को दूर करने का संकल्प गबर ने लिया था। 
 
विज्ञापन
uttarakhand news : Uttarkashi Gabar Singh alone cut two km hill for road, photos
- फोटो : अमर उजाला

गबर सिंह ने बगैर सरकारी सहायता के अकेले के दम पर दो किलोमीटर पहाड़ काट डाला। अब छोटे वाहन आसानी से गांव तक पहुंच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed