देहरादून में खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।
Bobby Kataria: अंडरग्राउंड इनामी यूट्यूबर ने दिल्ली में किया सरेंडर, अब पुलिस देहरादून में करेगी 'खातिरदारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया। दबिश के बाद पुलिस ने उसके कुर्की वारंट हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।
इसके बाद कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। 13 सितंबर को उसके घर और दुकानों पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिए गए थे। इसके साथ ही उसके घर के आसपास के क्षेत्र में भी वारंट चस्पा किए गए थे। पुलिस का कहना था कि यदि वह फिर भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कब क्या हुआ
10 अगस्त को कटारिया का वीडियो वायरल हुआ।
11 अगस्त को उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज।
12 अगस्त को पता चला कि वीडियो 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग का है।
12 अगस्त को उसे पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस जारी हुआ।
कब क्या हुआ
14 अगस्त को उसके वकील ने आने से इनकार कर दिया।
21 अगस्त को कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ।
23 अगस्त को कटारिया ने सरेंडर की अर्जी लगाई और नहीं आया।
24 अगस्त को पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी।
26 अगस्त को पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।
13 सितंबर को घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।