{"_id":"60f2ecc98ebc3e3ce037391d","slug":"uttarakhand-news-tourist-crowd-decrease-after-police-strict-for-corona-rules-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सख्ती बढ़ी तो सैलानियों की संख्या घटी, पर्यटक स्थलों पर कम दिखी रौनक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सख्ती बढ़ी तो सैलानियों की संख्या घटी, पर्यटक स्थलों पर कम दिखी रौनक, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में पर्यटकों की आवाजाही हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में कोरोना के मामले कम होते ही बाहरी राज्यों से लोग पर्वतीय क्षेत्रों में काफी संख्या में पहुंचने लगे थे। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का भय देख जिला प्रशासन ने उत्तराखंड आने वालों की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी। इसके बाद अब मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में सैलानियों की संख्या कम होने लगी है।
नैनीताल में शनिवार को भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में सैलानियों की आवाजाही पिछले सप्ताह से कम देखने के लिए मिली। इससे नौकायन, कयाकिंग, जॉरबिंग, जीप लाइन संचालक भी मायूस नजर आए। होटलों में सैलानियों की बुकिंग भी कम रही।
भीमताल में माया रेजेंसी होटल के मैनेजर नंदन सिंह, लीला पैलेस रिजॉर्ट प्रबंधक रमन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार के सप्ताह के अंत (वीकेंड) में सैलानियों की संख्या कम देखने के लिए मिली।
बताया कि प्रशासन की सख्ती का भी असर देखने के लिए मिला है। वहीं, कयाकिंग संचालक कमल पलड़िया, नाव संचालक नवल कुमार ने भी बताया कि सैलानियों की कम संख्या से इस बार कारोबार पर असर पड़ा है। मुक्तेश्वर और रामगढ़ में भी सैलानियों की आवाजाही कम रही।
2 of 8
ऋषिकेश में कम पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश में इस बार पर्यटकों की चहलकदमी कम देखने को मिली। लक्ष्मणझूला रोड पर भी वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम में होटल, कैंप में 50 फीसद ही पर्यटक पहुंचे। इसका मुख्य कारण प्रदेश सरकार की ओर से श्रावण मास की कावंड यात्रा पर रोक है।
3 of 8
ऋषिकेश में कम पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी पर्यटकों का तीर्थनगरी में प्रवेश करने के लिए उनसे उनका कोविड-19 जांच की रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रायवाला, कैलासगेट, तपोवन, भद्रकाली, गरुड़चट्टी पर सख्ती बरती जा रही है। जिन सैलानियों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं हैं उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ऋषिकेश में कम पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को तपोवन, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और नीलकंठ धाम में सैलानियों और श्रद्धालुओं की चहलकदमी कम ही रही। गंगा घाट और तटों पर गिनेचुने पर्यटक ही घूमते हुए नजर आए। रामझूला, लक्ष्मणझूला और जानकीसेतु पर भी सैलानियों की चहलकदमी कम रही। इस वीकेंड पर पर्यटकों की आमद कम होने पर व्यापारियों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
5 of 8
उत्तराखंड में कम पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
होटल व्यवसायी अनुसूया प्रसाद पांडेय ने कहा कि बीते शनिवार और रविवार को तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़भाड़ थी। होटल एडवांस बुक हो गए थे। लेकिन इस बार वीकेंड सैलानियों की संख्या बहुत कम रही। तपोवन का बाजार खाली रहा। होटलों में मात्र 50 फीसद ही पर्यटक आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।