फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: इकलौते बेटे के सिर सेहरा बांधने की तैयारी कर रहे थे घरवाले, तिरंगे में लिपटकर लौटा घर

Sun, 27 Jun 2021 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली(कोटद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली(कोटद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Soldier Mandeep Negi Died Before marriage Family Crying Badly
शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला

माता-पिता इकलौते बेटे की शादी के सपने बुन रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए मनदीप नेगी की सगाई पिछले साल पहले ही हुई थी। मनदीप रोज शाम को फोन कर माता-पिता से बात करता था। लेकिन, बृहस्पतिवार शाम उसका फोन नहीं आया और इसके बाद परिवार को खबर मिली कि उनके बेटे ने मातृभूमि का ऋण चुका दिया है। 



उत्तराखंड: शहीद मनदीप की अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, तस्वीरें...

जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार शाम शहीद हुए पोखड़ा के सकनोली गांव के निवासी मनदीप के सिर पर सेहरा बांधने की तैयारी चल रही थी। माता, पिता कोई शुभ मुहूर्त देखकर शादी का दिन तय करने वाले थे। इसके लिए मनदीप भी अगले महीने छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन, मनदीप की शहादत की खबर ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

इस मनहूस खबर के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बेटे को याद कर माता, पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका सपना तो बेटे को दूल्हे के रूप में देखने का था, लेकिन अब वह तिरंगे में लिपटकर लौटा तो हर आंख नम हो गई। ग्राम प्रधान मेहरबान सिंह नेगी ने बताया कि मनदीप मार्च 2018 में 11वीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे।

Uttarakhand News: Soldier Mandeep Negi Died Before marriage Family Crying Badly
शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला

जनवरी 2019 में वे 40 राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर गए थे। मां हेमंती देवी और पिता सतपाल सिंह नेगी ने मनदीप को खेती-बाड़ी कर बड़ी मेहनत मशक्कत से पाला था। बेटे के सेना में भर्ती हो जाने पर माता-पिता ने सोचा कि अब उनके दिन बहुरेंगे। लेकिन बेटे के शहादत की खबर के बाद माता-पिता के आंसू सूख नहीं रहे हैं। 

Uttarakhand News: Soldier Mandeep Negi Died Before marriage Family Crying Badly
शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला

पिता सतपाल कहते हैं कि हम तो उसके फोन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मनदीप की शहादत की खबर मिलेगी, यह कभी नहीं सोचा था। वे कहते हैं की बेटे की शहादत का गम तो जीवन भर सालता रहेगा, लेकिन उन्हें अपने बेटे के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Soldier Mandeep Negi Died Before marriage Family Crying Badly
शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शहीद मनजीत नेगी का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर उनके घर पहुंचाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ मनदीप का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Soldier Mandeep Negi Died Before marriage Family Crying Badly
शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि देते सीएम - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि धन्य हैं उनके माता पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया जो देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ है और अपना नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज कर गया है। वहीं, मंत्री सुबोध उनियाल और गणेश जोशी के अलावा भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed