शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग की भनक सबसे पहले मध्यप्रदेश के तीरंदाजी टीम के कोच अशोक कुमार यादव को लगी थी। अशोक ने ही इसके बाद सभी यात्रियों को सतर्क रहने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपने साथ आए खिलाड़ियों और अन्य लोगों को ट्रेन से बाहर निकालने में मदद की। अशोक ने बताया कि उनका रविवार को दून में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में मैच है। इसके लिए वह अपने एक अन्य सहयोगी कोच और चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ियों के साथ दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। हरिद्वार स्टेशन पर नाश्ता करने के बाद ट्रेन दून के लिए रवाना हुई। ट्रेन करीब 20 मिनट ही चली होगी कि वह उठकर बाथरूम गए। बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहां से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। इससे वह भी भयभीत हो गए। उन्होंने तत्काल कोच में मौजूद अन्य यात्रियों को इसकी जानकारी दी। आग की सूचना मिलते ही बोगी में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकी तो लोगों में बाहर जाने के लिए भगदड़ मच गई। किसी तरह से उन्होंने खिलाड़ियों के साथ ही अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं रविवार को रेलवे के अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस द बर्निंग ट्रेन हादसाः इनकी वजह से बची 35 लोगों की जान, बताया आंखों देखा हाल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन