उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल मुख्यालय(पौड़ी) को हाल ही में भव्य कंडोलिया पार्क की सौगात मिली। खास शैली में बना ये पार्क दिखने में बेहद खूबसूरत है। पार्क का निर्माण हर आयुवर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर किया गया है। देखें तस्वीरें...
2 of 7
पौड़ी का कंडोलिया पार्क
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 28 जनवरी को पार्क का लोकार्पण किया था। पार्क में स्केटिंग रिंग, झूले, ओपन जिम, ओपन थिएटर, उत्तरकाशी के कोटी-बनास शैली में बना रिजॉर्ट तैयार किया गया है। प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य लिए देवदार के पेड़ों के बीच दो कॉटेज भी बनाए गए हैं।
3 of 7
पौड़ी के कंडोलिया पार्क में लगा झूला
- फोटो : अमर उजाला
मंडल मुख्यालय पौड़ी की वन पंचायत कंडोलिया के इस पार्क को लंबे समय से कायाकल्प का इंतजार था। पर्यटन की दृष्टि से ये पार्क मुफीद है। प्रकृति की अनमोल धरोहर के बीच बसे कंडोलिया को पर्यटन से जोड़ने के लिए कई बार कवायद हुई, लेकिन वह अधूरी ही रही।
4 of 7
कंडोलिया पार्क में लगा मल्टीशेड फाउंटेन
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वर्ष 2019 में पार्क को नए सिरे से हर वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाए जाने की योजना बनाई। पार्क में पहाड़ की पौराणिक शैली को जीवंत रुप देने के लिए हर संभव कार्य किया गया है।
5 of 7
कंडोलिया पार्क में बैठने के लिए बैंच
- फोटो : अमर उजाला
यहां बैठने के लिए बैंच का निर्माण लकड़ी की नक्कासी व पठाल को तराशकर तैयार किया गया है। जिला योजना से पार्क के निर्माण में करीब तीन करोड़ की धनराशि व्यय की गई है। पौड़ी को पर्यटन से जोड़ने के लिए हैरिटेज स्ट्रीट, पौड़ी से खिर्सू, टेका व देवप्रयाग जाने वाली सड़को को भी नया रुप दिया जाएगा।