फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: देर रात घोड़े पर सवार हो निकले कप्तान तो बिना मास्क के दिखे लोगों ने पकड़ लिए कान, तस्वीरें

Sat, 11 Sep 2021 06:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Sep 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: late night dehradun ssp Janmejay Khanduri went on road on a horse
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के नए कप्तान जन्मेजय खंडूरी शुक्रवार की रात घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकल गए। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी देर रात शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी देखने के लिए घोड़े पर निकले। इस दौरान घंटाघर के पास उन्हें कुछ लोग बिना मास्क के घूमते मिले। इस दौरान एसएसपी ने उन्हें कान पकड़ने के लिए कहा और मास्क पहनने व बेवजह सड़क पर न घूमने की सख्त हिदायत दी। वह गश्त करते हुए मसूरी डायवर्जन तक गए। जहां ड्यूटी पर तैनात एसआई आरती कलूड़ा गाड़ियों को रोककर जांच कर रहीं थीं। इस दौरान वह चालान भी काट रहीं थीं। कप्तान ने उन्हें शाबासी देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि देहरादून के नए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूरी ने चार्ज लेने के साथ ही अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं थीं। उन्होंने कहा था कि देहरादून भले ही राजधानी है, लेकिन यहां पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं करेगी। पीड़ितों की हर वक्त सुनी जाएगी। रात के लिए भी एक अलग से अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। 

uttarakhand news: late night dehradun ssp Janmejay Khanduri went on road on a horse
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी खंडूरी  ने कहा था कि उनका ध्यान केवल जनता के साथ प्रेम और असामाजिक तत्वों के मन में डर पैदा करने पर रहता है। इसी को ध्यान में रखकर देहरादून की पुलिसिंग का भी खाका तैयार किया जाएगा।

uttarakhand news: late night dehradun ssp Janmejay Khanduri went on road on a horse
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जनता के लिए हर समय उपलब्ध हो इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। पुलिस का काम 24 घंटे का है, लेकिन अधिकारी अधिकतर दिन में ही सुलभ होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: late night dehradun ssp Janmejay Khanduri went on road on a horse
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी - फोटो : अमर उजाला

ड्यूटी रात की भी होती है। ऐसे में उनके आवास के दरवाजे तो हर वक्त खुले ही हैं। साथ ही साथ एक रात्रि ड्यूटी के लिए अफसर भी अलग से तैनात कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
uttarakhand news: late night dehradun ssp Janmejay Khanduri went on road on a horse
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पुलिस के दबाव वाली बात पर कहा था कि मुझे ध्यान नहीं कि किसी ने उन पर गलत काम के लिए कभी दबाव डाला हो। कई बार ऐसी कोई कोशिश भी करता है तो इसके लिए सभी अधिकारियों को पहले ही बता दिया गया है कि किसी के दबाव में काम नहीं करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed