होली के मौके पर जब सब रंगों की मस्ती में चूर थे उसी दौरान हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में पानी को लेकर दो पक्षों में ऐसा विवाद हुआ कि वहां फाेर्स तैनात करनी पड़ी। मंगलाैर में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली चला दी गई। गोली पास में ही खड़े एक किशोर के पैर में लगी। किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार संदीप निवासी नारसन खुर्द ने पुलिस को तहरीर दी कि गांव में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था। इसी दौरान वह अपने एक साथी के साथ श्मशान घाट पर लगे नल से पानी पीने लगा। वहां पर अंकित, अंशुल व एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इनमें से एक ने तमंचे से कई फायर किए। इससे पास खड़े गांव के किशोर ऋतिक पुत्र प्रदीप के पैर में गोली लग गई। आसपास के लोगों ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया।
होली के दिन पानी को लेकर हुआ घमासान, चले लाठी-डंडे व गोलियां, तैनात करनी पड़ी फोर्स, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:25 PM IST
सार
- किशोर के पैर में लगी गोली, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन