फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: प्लास्टिक के उपयोग की अनूठी पहल का आज राष्ट्रपति ने किया सम्मान, देशभर में हो रही वाहवाही, तस्वीरें

Sat, 20 Nov 2021 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: dehradun cantt board get president award for making eco bricks, see photos
ईको ब्रिक्स - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के कैंट बोर्ड में सिंगल यूज प्लास्टिक का ऐसा अनूठा उपयोग किया गया है, जिसकी देशभर में तारीफ हो रही है। इसके तहत पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से बागवानी में सजावट करने के सामान बनाए गए हैं। कैंट बोर्ड देहरादून की ओर से एक ओर जहां कूड़ा निस्तारण के लिए प्रेमनगर और गढ़ी डाकरा में प्लांट लगाया है। वहीं दूसरी और सिंगल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के कैंट बोर्ड ने एक अनूठी पहल की है। ईको ब्रिक्स के माध्यम से सिंगल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपनी अनूठी पहल के लिए देहरादून कैंट बोर्ड को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। अमृत महोत्सव स्वच्छ श्रेणी सर्वेक्षण 2020-21 में कैंट को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। बीस नवंबर शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैंट बोर्ड देहरादून को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सब एरिया जीओसी ले. जनरल संजीव खत्री ने इसके लिए कैंट बोर्ड को बधाई दी है।

uttarakhand news: dehradun cantt board get president award for making eco bricks, see photos
ईको ब्रिक्स - फोटो : अमर उजाला

कैंट बोर्ड की ओर से प्लास्टिक के प्रयोग से ईको ब्रिक्स का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मिश्रित अकार्बनिक कचरे को कैंट बोर्ड बोतलों में भरकर उन्हें सजावट के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। कैंट बोर्ड की इस अनूठी पहल को देशभर में सराहा जा रहा है।

 

uttarakhand news: dehradun cantt board get president award for making eco bricks, see photos
ईको ब्रिक्स - फोटो : अमर उजाला

इस पहल के लिए कैंट बोर्ड देहरादून को ईंटो और ठोस अपश्ष्टि प्रबंधन उपचार संयंत्र में नवाचार और सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: dehradun cantt board get president award for making eco bricks, see photos
ईको ब्रिक्स - फोटो : अमर उजाला

इन ब्रिक्स बनाने के लिए प्लास्टिक की खाली बेकार बोतलों की जरूरत होती है। इन बोतलों में प्लास्टिक वेस्ट भरा जाता है और एक बार संकुचित किया जाता है। ऐसा करने से वह ठोस और मजबूत हो जाता है। 

 

विज्ञापन
uttarakhand news: dehradun cantt board get president award for making eco bricks, see photos
ईको ब्रिक्स - फोटो : अमर उजाला

इन्हें ईंटों की जगह इस्तेमाल किया जाता है। अभी तक कैंट बोर्ड प्लास्टिक की करीब साढ़े चार हजार बोतल और छह हजार किलो प्लास्टिक कचरा इस्तेमाल कर चुका है। इससे कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर और ब्लूमिंग बर्ड स्कूल गढ़ी कैंट में पेड़ का चबूतरा, बेंच व स्टूल आदि तैयार किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed