फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: मदन कौशिक को मिली भाजपा की कमान, पढ़ें जिला महामंत्री से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक का सफर 

Fri, 12 Mar 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Mar 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand New Bjp State president madan kaushik Political Profile
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी गई है। उन्हें भाजपा हाईकमान ने संगठन की बड़ी जिम्मेदारी दी है। कौशिक प्रदेश भाजपा में नौवें अध्यक्ष होंगे।



पिछले कई दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा नए प्रयोग कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मदन कौशिक को सामने कर शुक्रवार को एक बार फिर पार्टी ने चौंका दिया। त्रिवेंद्र सरकार में कद्दावर मंत्रियों में गिने जाने वाले मदन कौशिक का नए मंत्रिमंडल में शामिल होना भी तय ही माना जा रहा था। लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन्हें कैबिनेट मंत्री से हटा कर उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंप दी है।

कौशिक चार बार के विधायक रह चुके हैं और दो बार मंत्री रहे हैं। 2012 के दौर में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भी वे अपना मंत्री पद बचाने में सफल रहे थे। प्रदेश भाजपा में कौशिक पहले ऐसे अध्यक्ष होंगे, जो मैदानी क्षेत्र से हैं। 

शुक्रवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से अध्यक्ष पद पर मदन कौशिक की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ। कुछ समय बाद मदन कौशिक ने भी इसकी पुष्टि की। उनके अध्यक्ष बनते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन पार्टी कार्यालय में कैबिनेट गठन को देखते हुए सन्नाटा पसरा रहा।

Uttarakhand New Bjp State president madan kaushik Political Profile
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

मदन कौशिक वर्ष 2000 में भाजपा जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष हरिद्वार रहे। वर्ष 2002 में पहली बार उन्होंने विधायक का चुनाव जीता। 2002 से 2004 तक विधानसभा में सार्वजनिक उपक्रम व निगम समिति के सदस्य रहे।

Uttarakhand New Bjp State president madan kaushik Political Profile
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

2004 से 2007 तक कौशिक विधानसभा में प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे। 2007 में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से वे फिर विधायक चुने गए। 2007 से 2012 तक वे प्रदेश सरकार में मंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand New Bjp State president madan kaushik Political Profile
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

2012 में प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष बने। 2012 में तीसरी बार विधायक चुने गए। 2012 से 2017 तक विधानमंडल के उप नेता प्रतिपक्ष रहे। 2017 में चौथी बार विधायक बने और मंत्री पद मिला। 

विज्ञापन
Uttarakhand New Bjp State president madan kaushik Political Profile
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

कौशिक वर्ष 2017 में चौथी बार हरिद्वार से विधायक चुने गए और सरकार में मंत्री बने। वे त्रिवेंद्र सरकार में शासकीय प्रवक्ता भी थे। वहीं, अब उन्हें भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed