फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा शहीद जवान का शव, पिता की कैप को चूमकर फूट-फूट कर रोया बेटा, तस्वीरें...

Tue, 15 Sep 2020 02:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Sep 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand martyred Soldiers Jamir ahmed Funeral, Son crying badly after see father cap, Photos
- फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी के जवान जमीर अहमद (54) का शव लेकर सेना की गाड़ी सोमवार देर रात को उनके घर उत्तराखंड के किच्छा पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटे ताबूत से लिपटकर परिजन बिलखते रहे। पार्थिव देह के साथ आए आईटीबीपी के अधिकारियों ने जवान की टोपी मृतक के पुत्र सनाउल मुस्तफा को सौंपी। 

Uttarakhand martyred Soldiers Jamir ahmed Funeral, Son crying badly after see father cap, Photos
- फोटो : अमर उजाला

शहीद जवान जमीर अहमद की कैप जब उनके पुत्र सनाउल को सौंपी गई तो सनाउल बिलख-बिलख कर रो पड़े। बाद में सनाउल काफी देर तक अपने पिता की कैप को चूम-चूम कर रोते रहे। इधर, घर पर मृतक की बेटी शहनाज भी बार-बार बेहोश हो रही थी। 

Uttarakhand martyred Soldiers Jamir ahmed Funeral, Son crying badly after see father cap, Photos
- फोटो : अमर उजाला

देर रात सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने जवान के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। कब्रिस्तान में हल्दूचौड़ से आई आईटीबीपी की टीम ने जवान को अंतिम सलामी दी। देर रात ही जवान के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जमीर अहमद मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand martyred Soldiers Jamir ahmed Funeral, Son crying badly after see father cap, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दोकलाम में तैनात जमीर अहमद की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई थी। अरुणाचल प्रदेश से उनके पार्थिव देह को दिल्ली तक विशेष विमान से लाया गया। उसके बाद सड़क मार्ग से देर रात उनका शव सेना के वाहन से उनके घर लाया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand martyred Soldiers Jamir ahmed Funeral, Son crying badly after see father cap, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बाद में शव को जवान के घर के बाहर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। भीड़ को बढ़ता देख किच्छा से सिरौली की ओर जाने वाली नहर पर आवागमन बंद कर दिया गया। इधर, सभासद नजाकत खान ने बताया कि अंतिम दर्शन के बाद शव को सुपुर्दे खाक के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed