उत्तराखंड में आज पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। लोकतंत्र के चुनावी महापर्व को लेकर एक तरफ जहां युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है, वहीं, बुजुर्ग मतदाता भी तमाम दिक्कतों के बावजूद पूरे उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे रहे हैं।
इस बार राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया गया था। बावजूद इसके कई बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से मतदान के लिए मना कर दिया। जिसके बाद कई दिव्यांग और बुजुर्ग मतदान केंद्रों पर अपनों के साथ पहुंचे।
Uk Lok Sabha Election 2024: दिग्ग्जों में भी दिखा उत्साह, सीएम धामी ने लाइन में लगकर डाला वोट, तस्वीरें
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रदेश में 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत करीब 60 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
पाैड़ी में 91 वर्षीय मतदाता सते सिंह रौथाण ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
3 of 10
दिव्यांग मतदान के लिए जाते
- फोटो : अमर उजाला
मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 83,37,914 मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।
4 of 10
रैथल गांव की 98 वर्षीय अंदर देवी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2019 में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। पांचों सीटों पर मतदान के बाद चार जून को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की है।
5 of 10
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: मतदान को लेकर उत्साह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी देहरादून निवासी पुष्पा भल्ला ने ऑपरेशन होने के बावजूद अपनी जिम्मेदरी बखुबी निभाई। बेटा उन्हें पोलिंग बूथ ले गया। वहीं, राजधानी देहरादून में ऑक्सीजन के पोर्टेबल सिलिंडर के साथ वोट डालने पहुंचे कर्नल आर के टंडन ( 79) के जज्बे को देख बूथ पर हर कोई हैरान रह गया।