फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown: दूल्हा लेकर पहुंचा बरात, पुलिस ने बॉर्डर पर रोका और दुल्हन को बुलाकर वहीं करा दिए फेरे, तस्वीरें...

Sun, 26 Apr 2020 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Apr 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Police Done Bride and Groom Marriage on checkpost in kashipur
लॉकडाउन में विक्रम और नेहा की शादी - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच चेक पोस्ट पर हुई विक्रम और नेहा की शादी के चर्चे रविवार को खूब हुए। बरात लेकर उत्तराखंड के काशीपुर पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक लिया। जांच में दूल्हा पक्ष के पास जिला प्रशासन की अनुमति मिली। लेकिन पता करने पर दुल्हन पक्ष के पास प्रशासन की कोई अनुमति नहीं मिली। इस पर पुलिस ने बरात को बॉर्डर पर रोककर दुल्हन पक्ष को भी वहां बुला लिया।

Uttarakhand Lockdown: Police Done Bride and Groom Marriage on checkpost in kashipur
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने वहीं पर वर-वधु का पांच लोगों के बीच पंडित को बुलाकर विवाह करा दिया। इसके बाद विवाहिता अपने पति के साथ ससुराल चली गई। दरअसल, थाना मूंडापांडे निवासी विक्रम सिंह का ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी नेहा से विवाह तय हुआ था। रविवार को विक्रम अपनी बहन को साथ लेकर शादी करने काशीपुर पहुंचा।

Uttarakhand Lockdown: Police Done Bride and Groom Marriage on checkpost in kashipur
- फोटो : अमर उजाला

पैगा चौकी पर पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को रोक लिया। पता करने पर दोनों के पास उनके क्षेत्र से अनुमति मिली। लेकिन जब पुलिस ने काशीपुर में बरखेड़ा पांडे में पता किया तो दुल्हन पक्ष पर शादी की कोई अनुमति नहीं पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Police Done Bride and Groom Marriage on checkpost in kashipur
- फोटो : अमर उजाला

इस पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष को बॉर्डर पर ही बुला लिया। दुल्हन के साथ उसकी मां इंद्रवती, भाई राजकुमार व चचेरा भाई धीरज कुमार चेक पोस्ट पर पहुंच गए। इधर पंडित को भी महुआखेड़ा गंज से बुलाया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Police Done Bride and Groom Marriage on checkpost in kashipur
- फोटो : अमर उजाला

पंडित ने वहीं टैंट के पास मंत्रोउच्चारण के साथ विवाह कराया। पूरी शादी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। दोनों पक्ष से महज पांच लोग मौजूद रहे। इसके बाद विवाहिता को उसके ससुराल के लिए विदा किया गया। दुल्हन नेहा के पिता जगत सिंह की 12 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed