फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसा, बस और बोलेरो की जबरदस्त भिडंत, युवक की मौत, तस्वीरें... 

Mon, 23 Nov 2020 11:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Bus and Bolero collision on haldwani Road, Youth Died, Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में हल्द्वानी रोड पर टांडा जंगल में तेज रफ्तार निजी बस और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। 

Uttarakhand Latest News: Bus and Bolero collision on haldwani Road, Youth Died, Photos
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम एक बोलेरो रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। टांडा जंगल में ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रही निजी बस से बोलेरो की टक्कर हो गई।

Uttarakhand Latest News: Bus and Bolero collision on haldwani Road, Youth Died, Photos
- फोटो : अमर उजाला

हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सड़क पर यातायात भी थम गया और लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को निकालकर हल्द्वानी अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Bus and Bolero collision on haldwani Road, Youth Died, Photos
- फोटो : अमर उजाला

सूचना पर सीओ ट्रैफिक बीएस भंडारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा, पंतनगर थाने के एसआई कैलाश देव भी मौके पर पहुंचे थे। सीओ ट्रैफिक भंडारी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि दो घायलों को हल्द्वानी भेजा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Bus and Bolero collision on haldwani Road, Youth Died, Photos
- फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों ने सड़क पर जाम का सबब बने दोनों वाहनों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। मौके पर पुलिस को दो हेलमेट भी मिले। इसके बाद पुलिस ने सड़क के दोनों किनारों पर जंगल मे कांबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed