फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब: उत्तराखंड वन विभाग डंडे से करेगा आदमखोर का 'शिकार'

Wed, 12 Oct 2016 04:21 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 12 Oct 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand forest department hunt maneater animal with Stick
leopard

उत्तराखंड वन विभाग में फील्ड स्टाफ को डंडे से ही आदमखोर को मारने की ट्रेनिंग मिलती है। चौंकिए नहीं, जो हालात हैं, वह इसी तरफ इशारा करते हैं। सीधे आदमखोर से लेकर शिकारी और तस्करों से भिड़ने वाले वनरक्षक, वन दरोगा को हथियार चलाने का प्रशिक्षण ही नहीं मिलता है।


 

uttarakhand forest department hunt maneater animal with Stick
त्यारी के पास बीच रोड में लेटा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

असलहा ट्रेनिंग उनके कोर्स का हिस्सा नहीं है। वन विभाग के फील्ड स्टाफ में वनरक्षक (बीट इंचार्ज) वन दरोगा (सेक्शन इंचार्ज) का सबसे अहम रोल होता है। इनके ऊपर जंगल के तिनके-तिनके का हिसाब रखने से लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है लेकिन, इन दोनों कैडर के कर्मियों का प्रशिक्षण सत्र होता है, उसमें हथियारों की ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं होता।

uttarakhand forest department hunt maneater animal with Stick
tiger

हथियार चलाने का प्रशिक्षण रेंजर (वन क्षेत्राधिकारी) स्तर से मिलना शुरू होता है। ऐसे में वनकर्मियों को आदमखोर से लेकर शिकारी तक निपटने के लिए हथियार के नाम पर केवल डंडा मिलता है। स्थिति यह है कि वन विभाग में कई लोग सम सामयिक कर्मकार से वनरक्षक बने हैं, इनको तो नियमित प्रशिक्षण भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand forest department hunt maneater animal with Stick
d

वह अनुभव के आधार पर ही काम कर रहे हैं। अभी तक छिटपुट तरीके से वनरक्षक की तैनाती के बाद डीएफओ स्तर से ही सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से हथियार का प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किया जाता रहा है। पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि अब प्रभाग स्तर पर चयनित वन कर्मियों को ट्रंकोलाइजर गन और वन रक्षक, वन दरोगा को असलहा चलाने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand forest department hunt maneater animal with Stick
tiger - फोटो : amar ujala

अभी रेंजर को उनके प्रशिक्षण सत्र में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है, लेकिन जो चुनौतियां है, उसमें वन रक्षक, वन दरोगा को भी कोर्स के दौरान ही हथियार ही चलाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। प्रयास किया जा रहा है कि यह भी उनके कोर्स में शामिल किया जाए। ट्रेनिंग में अन्य बिंदुओं को भी जोड़ा जाएगा।
- डा. कपिल जोशी, निदेशक फारेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed