फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक लोक गायक जो बीमार होकर दूसरों के लिए गाता रहा भजन

Tue, 12 Jan 2016 08:23 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Jan 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन

एक लोक गायक जो बीमार होकर दूसरों के लिए गाता रहा भजन

uttarakhand folk singer chandra singh rahi death.

उत्तराखंड की संस्कृति एवं लोक विरासत के पुरोधा चंद्र सिंह राही (73) का रविवार सुबह दो बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। वह लंबे समय से हेपेटाइटिस बी से जूझ रहे थे और इसके चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को राही के बेटों ने दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी दिल्ली पहुंचे और राही को श्रद्धांजलि दी।

एक लोक गायक जो बीमार होकर दूसरों के लिए गाता रहा भजन

uttarakhand folk singer chandra singh rahi death.

हिलमा चांदी कू बटना, रैंदी दिल मा तुमारी रटना। यही चंद्र सिंह राही का वह गीत है जो उन्हें बेहद पसंद था। अब लोगों के दिलों में भी राही की रटना रहेगी। लोग दिलों में राही को याद रखेंगे। उत्तराखंड के लोक गायक राही थे ही ऐसे, तभी तो खुद बीमार होते हुए अन्य मरीजों के लिए अस्पताल में भजन गा रहे थे।

एक लोक गायक जो बीमार होकर दूसरों के लिए गाता रहा भजन

uttarakhand folk singer chandra singh rahi death.

लोक गायक चंद्र सिंह राही भले ही खुद बेहद बीमार थे, लेकिन शनिवार (9 जनवरी) शाम को जब उनके बगल में लेटे एक मरीज ने उनसे कुछ सुनाने की फरमाइश की तो उन्होंने बिना ना-नुकूर किए ‘पायो जी मैंने राम-रतन धन पायो’ भजन सुनाया। उनका गीत सुनते ही दर्द से कराह रहे मरीजों के चेहरे खिल उठे। यह देखकर राही को सुकून मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लोक गायक जो बीमार होकर दूसरों के लिए गाता रहा भजन

uttarakhand folk singer chandra singh rahi death.

घर हो या बाहर राही हमेशा यही कहते थे कि जागर गाया और सुना करो ना कि अंग्रेजी गाने। राही ने पोतों को भी जागर सिखाया। वह घर पर सभी से अपनी बोली में ही बात करने को कहते थे। राही के बेटे वीरेंद्र नेगी ने कहा कि पिता ने कितना कुछ जीवन में कर दिया, इन सबका हिसाब-किताब तो हमने कभी लगाया नहीं, लेकिन अब लगाएंगे। कहा कि जल्द ही पिता पर किताब लिखेंगे, जिसमें उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

एक लोक गायक जो बीमार होकर दूसरों के लिए गाता रहा भजन

uttarakhand folk singer chandra singh rahi death.

यही उनके मुंह से निकला अंतिम भजन हो गया। रविवार तड़के उनका निधन हो गया। शाम तक राही का यूं मुस्कुराना सभी के लिए गाना और सुबह निधन होने से अस्पताल में सभी सन्न थे। आसपास के मरीजों को यकीन नहीं हो रहा था कि हंसते-गाते राही उन्हें हमेशा के लिए छोड़ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed