फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में मिली एक्सपायरी दवाइयां, निगरानी समिति के लोग हैरान, तस्वीरें...

Wed, 28 Oct 2020 07:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Expiry date Medicines found at Pradhan Mantri Jan Aushadhi Center
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति के सदस्यों ने कोविड-19 से बचाव और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पीपीपी मोड पर संचालित जिला चिकित्सालय बौराड़ी का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहुंचे समिति के सदस्यों को वहां कई एक्सपायरी डेट की दवाई मिली। 

Uttarakhand: Expiry date Medicines found at Pradhan Mantri Jan Aushadhi Center
- फोटो : अमर उजाला

यही नहीं केंद्र में बाहरी दवाइयां मिलने पर समिति ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम और सीएमओ को अवगत कराया है। औषधि निरीक्षक केंद्र का गुरुवार को निरीक्षण करेंगे। बता दें कि अनुश्रवण एवं निगरानी समिति के सदस्य व सिविल जज सीनियर डिविजन/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार, सदस्य/ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचे थे। 

Uttarakhand: Expiry date Medicines found at Pradhan Mantri Jan Aushadhi Center
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान समिति के सदस्य अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहुंचे, तो वहां कई दवाइयां एक्सपायरी डेट की मिली। केंद्र में बाहर की दवाइयां भी बेचने के लिए रखी मिली। समिति के सदस्यों ने अस्पताल गेट पर नियमित रूप से थर्मल स्क्रीनिंग करने और संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता बोर्ड और बैनर लगाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Expiry date Medicines found at Pradhan Mantri Jan Aushadhi Center
- फोटो : अमर उजाला

समिति ने टेली मेडिसिन सेवा केंद्र होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक वार्डों का निरीक्षण भी किया। सीएमएस डा. अमित राय ने कहा कि एक्सपायरी दवाइयां मिलने के बाबत केंद्र संचालक को सीएमओ की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Expiry date Medicines found at Pradhan Mantri Jan Aushadhi Center
- फोटो : अमर उजाला

औषधि निरीक्षक चंद्रप्रकाश नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर वह अपराह्न बाद एडीएम के निर्देश पर जन औषधी केंद्र पहुंचे, तो केंद्र बंद था। बृहस्पतिवार को जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed