फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election: छठवें दिन कांग्रेस ने हरक सिंह रावत को 'अपनाया', हरीश रावत खुद रहे मौजूद, तस्वीरें

Fri, 21 Jan 2022 06:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Jan 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Expelled BJP MLA Harak Singh Rawat Joins Congress Party with Anukriti Gusain, see photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्हें और अनुकृति को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत मौजूद रहे।



Uttarakhand Election: हरक सिंह रावत ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भाजपा से किए गए थे निष्कासित

गौरतलब है कि हरक सिंह रावत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने के बाद विगत रविवार को भाजपा ने निष्कासित किया था। जिसके बाद आज छठवें दिन कांग्रेस ने उनका हाथा थामा। हरक के कांग्रेस में शामिल होते ही देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल रहा। खूब ढोल-नगाड़े बजे और मिठाइयां बंटी।

वहीं छह दिन के इंतजार के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पार्टी ने अभी प्रदेश में प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, जिससे यहां संभावितों की बेचैनी बढ़ गई है। साथ ही संगठन के कई पदाधिकारियों ने भी रोष जताया है।

Uttarakhand Election 2022: Expelled BJP MLA Harak Singh Rawat Joins Congress Party with Anukriti Gusain, see photos
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 में रुद्रप्रयाग विस से कांग्रेस के टिकट से विधानसभा पहुंचने वाले डा. हरक सिंह रावत की छह वर्ष बाद फिर से पार्टी में वापसी हुई है। भले ही पार्टी के कुछ नेता/कार्यकर्ता हरक सिंह की वापसी को कांग्रेस के लिए संजीवनी बता रहे हैं।


Uttarakhand Election 2022: Expelled BJP MLA Harak Singh Rawat Joins Congress Party with Anukriti Gusain, see photos
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी के कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जताई है। विरोधी स्वरों में कहना है कि हाईकमान के निर्णय पर वह कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन जो हुआ, वह सही नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Expelled BJP MLA Harak Singh Rawat Joins Congress Party with Anukriti Gusain, see photos
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपाईयों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि बीते गुरुवार को पार्टी ने प्रदेश की 70 विस सीटों में से 59 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। लेकिन केदारनाथ विधानसभा सहित 11 सीटों को वेटिंग में रखा है।
 
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Expelled BJP MLA Harak Singh Rawat Joins Congress Party with Anukriti Gusain, see photos
समर्थकों में खुशी - फोटो : अमर उजाला

इधर, शुक्रवार दिनभर डा. हरक सिंह रावत की फिर से भाजपा में वापसी की खबरों के बीच यहां पार्टी में टिकट के संभावितों के हलक भी सूखे रहे। उनमें से कई तो हर आधे-एक घंटे में अपने मोबाइल से दिल्ली व देहरादून फोन लगाकर स्थिति का जायजा लेते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed