फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब हुआ उत्तराखंड के मंत्री के बेटे का एक्सीडेंट, उसी वक्त पीछे चल रहे वाहन के साथ भी हुई अनहोनी

Wed, 26 Jun 2019 05:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Jun 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand education minister arvind pandey son died in accident two accident simultaneously happen
अंकुर पांडेय (फाइल फोटो)

जब बरेली में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के बेटे अंकुर पांडेय की कार का एक्सीडेंट हुआ, उसी वक्त उनके पीछे चल रहे वाहन के साथ भी अनहोनी हुई। जिस शादी समारोह में शामिल होने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के दिवंगत पुत्र अंकुर पांडेय गोरखपुर जा रहे थे। वहां के लिए उत्तराखंड से तीन कार व दो बसों में लोग सवार होकर रवाना हुए थे।



Trending Videos
uttarakhand education minister arvind pandey son died in accident two accident simultaneously happen
लाल घेरे में मृतक अंकुर पांडेय - फोटो : फाइल फोटो

बरेली में वरना कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। जिसमें अंकुर पांडे, मुन्ना गिरी और ज्ञानेंद्र सवार थे। वहीं, पीछे चल रही दूसरी क्रेटा कार भी स्पीड में थी। जो आगे वाली कार के ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई। इसमें चार लोग सवार थे, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

uttarakhand education minister arvind pandey son died in accident two accident simultaneously happen
- फोटो : अमर उजाला

क्रेटा में सवार लोगों की ही सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से तीनों को बरेली हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां अंकुर और मुन्ना को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार तड़के उजाला होने पर क्रेटा कार को क्रेन मंगवाकर निकलवाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand education minister arvind pandey son died in accident two accident simultaneously happen
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार तड़के उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अंकुर पांडेय निवासी गूलरभोजपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंह नगर 24 साल के थे।
विज्ञापन
uttarakhand education minister arvind pandey son died in accident two accident simultaneously happen
- फोटो : अमर उजाला

इस हादसे में उनके साथी मुन्ना गिरी (28) निवासी बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर की भी मौत हो गई। एक अन्य ज्ञानेंद्र कोमा में अस्पताल में भर्ती हैं। नेशनल हाईवे 24 पर ट्रक व वरना गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा बरेली में फरीदपुर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed