फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashipur: बाइक से आए शूटर, घर में घुसकर पूर्व प्रधान को मारी गोली, 38 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand  Crime News: Former leader murder by shooters in 38 seconds in kashipur
पूर्व प्रधान महल सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत में एक महिला की मौत के अगले ही दिन एक और हत्या से काशीपुर क्षेत्र दहल गया। कुंडेश्वरी क्षेत्र में बाइक से आए दो शूटरों ने घर के बरामदे में अखबार पढ़ रहे ग्राम जुड़का के पूर्व ग्राम प्रधान महल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।



वारदात से आक्रोशित परिजनों को डीआईजी व एसएसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देते हुए शीघ्र मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस रंजिश के पहलू को ध्यान में रखते हुए हत्याकांड की जांच में जुटी है। 

काशीपुर फायरिंग केस: ...तो महिला का फेफड़ा चीरकर निकल गई गोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खड़े हो रहे कई सवाल

वारदात को अंजाम देने आए शूटर सिर्फ 38 सेकेंड रुके। सीसीटीवी की फुटेज में यह समय रिकॉर्ड हुआ है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम जुड़का नंबर 2 निवासी पूर्व ग्राम प्रधान महल सिंह (64) पुत्र सिंगारा सिंह बृहस्पतिवार को अपने घर के बरामदे में अखबार पढ़ रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनके घर के बाहर रुके। बाइक गेट के पास खड़ी कर दोनों बदमाश भीतर आए और जब तक महल सिंह कुछ समझते उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। 

Trending Videos
Uttarakhand  Crime News: Former leader murder by shooters in 38 seconds in kashipur
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने पांच राउंड फायर किए, जिसमें से दो गोलियां पूर्व प्रधान की बायीं बगल और पेट से आरपार हो गईं जबकि तीन राउंड मिस हो गए। बाइक चलाने वाला युवक लाल टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए था जबकि पीछे बैठा बदमाश काली टी-शर्ट व नीली जींस में था। हत्यारे 20 से 25 वर्ष की आयु के बताए जा रहे हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए और घायल पूर्व प्रधान को परिजनों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Uttarakhand  Crime News: Former leader murder by shooters in 38 seconds in kashipur
पूर्व प्रधान महल सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मोर्चरी पहुंचकर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई। एसएसपी का कहना है कि हत्याकांड को रंजिशन अंजाम दिया गया है। मृतक के घर पहुंचे डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने परिजनों का ढाढ़स बंधाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। महल सिंह अपने पीछे पत्नी जसवीर कौर, पुत्र नवजोत और एक विवाहित पुत्री गुरप्रीत कौर समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand  Crime News: Former leader murder by shooters in 38 seconds in kashipur
पूर्व प्रधान महल सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हत्याकांड को लेकर विदेश में रह रहे एक व्यक्ति का नाम चर्चा में है। बताया गया है कि अपने परिचित का पक्ष लेने पर पूर्व प्रधान महल सिंह परिचित के विरोधी के निशाने पर थे। पूर्व प्रधान को पहले भी धमकी मिल चुकी थी। हालांकि, पिछले दिनों हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझ गया था लेकिन पूर्व प्रधान की हत्या से माना जा रहा है कि अदावत खत्म नहीं हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व प्रधान की हत्या में उसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Uttarakhand  Crime News: Former leader murder by shooters in 38 seconds in kashipur
पूर्व प्रधान महल सिंह की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधान की हत्या से पहले शूटरों ने रेकी भी की। मुख्य सड़क से महल सिंह का घर करीब 50 मीटर की दूरी पर है। बदमाशों को जानकारी थी कि महल सिंह रोजाना गेट के पास बने कमरे के बरामदे में बैठकर अखबार पढ़ते हैं। वारदात से पहले रेकी के लिए शूटर घर के आसपास बने रहे। वह उनके पुत्र नवजोत के घर से निकलने का इंतजार करते रहे। नवजोत के घर से जाते ही बदमाश बाइक से घर के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लौटते समय थैला पकड़े एक बदमाश के हाथ में पिस्टल भी दिख रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed