दूध बेचकर घर का भरण पोषण करने वाले रामकृष्ण के परिवार का सुख चैन उत्तराखंड की ऋषिगंगा के सैलाब ने छीन लिया है। इस आपदा के 12 दिन बाद भी उनकी पत्नी और बेटी लापता हैं। तब से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
2 of 6
पत्नी और बेटी के लौटने का इंतजार करते रामकृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
रामकृष्ण कहते हैं कि हर समय बेटी और पत्नी का चेहरा सामने आ जाता है। ऋषिगंगा की आपदा ने कई परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे दिए। किसी ने बेटा, किसी ने पति तो किसी ने पत्नी को इस आपदा में खो दिया। क्षेत्र के कई घरों में दुखों का सैलाब उमड़ा हुआ है।
3 of 6
चमोली में आपदा के बाद बनी दलदल
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन निवासी 55 वर्षीय रामकृष्ण सेमवाल की 21 वर्षीय बेटी अंजना और पत्नी सरोजनी देवी घास काटने के लिए धौली नदी किनारे गए थे। अचानक ऋषिगंगा में आई बाढ़ के सैलाब में दोनों बह गए। रामकृष्ण बताते हैं बेटी ने इंटर पास कर बीए में दाखिला लिया था। हम उसकी शादी करने पर भी विचार कर रहे थे, लेकिन अब वह कहां खो गई कुछ पता नहीं।
4 of 6
चमोली में आपदाग्रस्त क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
रैणी गांव की आपदा ने मेरे घर को उजाड़ दिया है। रामकृष्ण की एक बेटी संजना 10वीं में और बेटा शिवम नवीं कक्षा में पढ़ता है। परिवार में आर्थिकी का कोई दूसरा साधन नहीं है। पत्नी और बेटी के जाने के बाद अब अन्य बच्चों की परवरिश के साथ गाय भैंस पालना उनके लिए आसान नहीं है।
5 of 6
चमोली में आपदा के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आपदा में लापता 204 लोगों में से 62 शव मिल चुके हैं जबकि 142 अभी भी लापता हैं। वहीं 27 मानव अंग भी अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। वहीं टनल से पानी निकालने के बाद से यहां फिर से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।