फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदाः पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड सिंगर जुबिन ने मसूरी में दी प्रस्तुति, दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लाइव

Mon, 15 Feb 2021 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand chamoli Disaster: Jubin Nautiyal  Hold Concert To Raise Funds For Affected Families
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद चमोली आपदा ने एक बार फिर उत्तराखंड में तबाही मचा दी है। कई हिट गाने देने वाले बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल आपदा प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने मसूरी के एक होटल में चमोली आपदा पीड़ितों की मदद के लिए संगीत समारोह आयोजित किया।

Uttarakhand chamoli Disaster: Jubin Nautiyal  Hold Concert To Raise Funds For Affected Families
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। मालरोड पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर सैकड़ों सैलानियों और स्थानीय लोगों ने संगीत समारोह का लुत्फ उठाया। संगीत समारोह में जुबिन नौटियाल ने कई गीतों की प्रस्तुति दी। जुबिन ने शाम सवेरे तेरे ही लब पे बात है... प्रस्तुति से सभी को खूब झुमाया। करीब एक घंटे तक आयोजित कार्यक्रम का सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया।

Uttarakhand chamoli Disaster: Jubin Nautiyal  Hold Concert To Raise Funds For Affected Families
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम का प्रसारण गाना एप पर भी किया गया। जहां दो लाख 40 हजार से अधिक लोगों ने कार्यक्रम लाइव देखा। जुबिन का कार्यक्रम देखने के लिए जौनसार, जौनपुर, कैंपटी सहित दूर-दूर से लोग मसूरी पहुंचे। जुबिन नौटियाल ने कहा कि संगीत समारोह से जो भी धनराशि एकत्र होगी, उसे चमोली आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand chamoli Disaster: Jubin Nautiyal  Hold Concert To Raise Funds For Affected Families
चमोली आपदा - फोटो : फाइल फोटो

इससे पूर्व जुबिन ने पुलवामा के शहीदों और चमोली आपदा में मारे गये लोगों के लिए मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। जुबिन ने कहा कि मेरे पास दुनिया को देने के लिए सिर्फ एक ही चीज है और वो है संगीत और इसी के सहारे मैं चमोली आपदा पीड़ितों की मदद करना चाहता हूं। 

विज्ञापन
Uttarakhand chamoli Disaster: Jubin Nautiyal  Hold Concert To Raise Funds For Affected Families
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जुबिन नौटियाल खुद भी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। विगत सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने से चमोली जिले के तपाेवन क्षेत्र में आपदा आ गई थी। जिस कारण रैणी गांव और ऋषिगंगा परियोजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। इस आपदा में कुल 206 लोग लातपा हुए हैं। जिनमें से 35 के करीब लोग तपोवन सुरंग में आपदा के बाद भरे मलबे में फंस गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed