फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन सीमा पर इन्हीं गांवों में लगेगी उत्तराखंड की कैबिनेट, तस्वीरें

Sat, 01 Aug 2015 01:11 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन

चीन सीमा पर इन्हीं गांवों में लगेगी उत्तराखंड की कैब‌िनेट, तस्वीरें

uttarakhand cabinet meeting on china border villages

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित नीती और माणा घाटियां चीन की सीमा पर स्थित हैं। देश की सीमा पर बसे इन गांवों को देख‌िए तस्वीरों में...  ये तस्वीर है माणा गांव की।

चीन सीमा पर इन्हीं गांवों में लगेगी उत्तराखंड की कैब‌िनेट, तस्वीरें

uttarakhand cabinet meeting on china border villages

चीन की सीमा से सटा माणा गांव उत्तराखंड के चारधामों में से प्रमुख धाम बदरीनाथ के बाद स्थ‌ित है। सीमा पर स्थ‌ित होने के चलते इसे देश का अंत‌िम गांव भी कहते हैं।

चीन सीमा पर इन्हीं गांवों में लगेगी उत्तराखंड की कैब‌िनेट, तस्वीरें

uttarakhand cabinet meeting on china border villages

चमोली ज‌िले ही स्थ‌ित नीती घाटी का यह मनारी गांव है। बदरीधाम के पास होने के चलते माणा गांव में तो सुव‌िधाएं हैं पर नीती घाटी में लोगों तक अभी भी बुन‌ियादी सुव‌िधाएं नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन सीमा पर इन्हीं गांवों में लगेगी उत्तराखंड की कैब‌िनेट, तस्वीरें

uttarakhand cabinet meeting on china border villages

लोग नीती और माणा घाटियों को एक ही मानकर चलते हैं, लेकिन ये दोनों घाटियां बेहद दूरी पर हैं। जोशीमठ से दोनों घाटियों के लिए अलग-अलग सड़कें जाती हैं। जोशीमठ से नीती 74 और माणा गांव 48 किमी की दूरी पर स्थित है। सीमा पर स्थ‌ित इन घाट‌ियों में अभी भी बुन‌ियादी सुव‌िधाओं का अभाव है।

विज्ञापन

चीन सीमा पर इन्हीं गांवों में लगेगी उत्तराखंड की कैब‌िनेट, तस्वीरें

uttarakhand cabinet meeting on china border villages

यहां भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं, जो शीतकाल में जिले के निचले क्षेत्रों में और ग्रीष्मकाल में अपने पैतृक गांवों में लौट आते हैं। लेक‌िन अब सुव‌िधा न म‌िलने के चलते यहां के लोग पैतृक गांवों में वापस नहीं लौट रहे। सीमा पर स्थ‌ित होने के कारण यहां लोगों का रहना सुरक्षा की दृष्ट‌ि से भी जरूरी है। ऐसे में सीएम रावत द्वारा अगली कैब‌िनेट बैठक इन्हीं गांवों में से क‌िसी एक में करने के फैसले से यहां व‌िकास की उम्मीद जगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed