उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज मंगलवार को घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं बच्चों की उत्कृष्ट प्रदर्शन से माता-पिता भी गदगद नजर आए। प्रदेश में हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
Uttarakhand Board Result: खिले चेहरे...परिजन गदगद...तस्वीरों के साथ जानें देवभूमि में चमके इन सितारों की कहानी
रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्य पब्लिक इंटर कालेज गंगानगर अगस्त्यमुनि के छात्र अंशुल नेगी ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंशुल के पिता भरत सिंह नेगी शिक्षा विभाग में लिपिक वर्ग में और माता शारदा देवी निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।
इंटरमीडिएट में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजलावन ने बताया कि उनके पिता दर्शन लाल बिजलवान प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां सुनीता देवी आंगनबाड़ी केंद्र गज्जा पोखरी टिहरी जनपद में कार्यरत है। परिवार में तीन बहन और एक भाई है। बताया कि मेरा लक्ष्य शिक्षक बनना है। वर्तमान में उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया है।
हरीश ने बताया कि आज तक उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। उनके पास अपना मोबाइल नहीं है। कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाएं रखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board Result Live: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, हाईस्कूल में 89.14% और इंटर में 82.63% बच्चे हुए पास
उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम में हरिद्वार लालढांग के नितिन पोखरिया ने इंटर में पहला स्थान प्राप्त किया है। नितिन ने 95% अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा आनंद चंद नौटियाल ने इंटर परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान किया है। वह सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के छात्र हैं। आनंद ने 94. 80% अंक हासिल किए हैं। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर भेल सेक्टर 2 के युसूफ सिद्दीकी ने हाई स्कूल में जिला टॉप किया है। छात्र 97. 80 अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल के शिवांश श्रीवास्तव ने 96.40% हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।